देश

गुमनाम नायकों को सलाम! पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित होंगे आम भारतीयों के असाधारण योगदान

Padma Awards 2026: कल (26 जनवरी 2026) पूरा देश गणतंत्र दिवस की खुशीयां मनाएगा. कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड से लेकर सेना के विशेष कार्यक्रम और विदेसी महमान तक सब देश के गौरवमय पल का हिस्सा बनेंगे. लेकिन इन सबके इतर, आम भारतीयों द्वारा किए गए असाधारण योगदानों को सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखते हुए, इस वर्ष भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

अहम योगदान को याद करें

इनमें से प्रत्येक ने न केवल अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि समाज की सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इनमें हाशिए पर पड़े पिछड़े और दलित समुदायों, आदिम जनजातियों और दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले लोग शामिल हैं. ये वे लोग हैं जिन्होंने दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, दलितों और आदिवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है. स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आजीविका, स्वच्छता, सतत विकास आदि को बढ़ावा देने के लिए काम किया है.

डॉक्टरों से लेकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने तक

हीमोफीलिया जैसी स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने वाले डॉक्टरों से लेकर भारत का पहला मानव दूध बैंक स्थापित करने वाले नवजात शिशु विशेषज्ञ तक, भारत की स्वदेशी विरासत के संरक्षण और सीमावर्ती राज्यों में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने से लेकर आदिवासी भाषाओं और स्वदेशी मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने तक, लुप्त होती कलाओं और बुनाई को संरक्षित करने से लेकर देश की पारिस्थितिक संपदा की रक्षा और स्वच्छता के समर्थक बनने तक- पुरस्कार पाने वाले ये लोग वास्तव में उन आम भारतीयों का प्रतीक हैं जो चुपचाप अपना दैनिक जीवन भारत माता की सेवा में व्यतीत करते हैं.

इस वर्ष पद्म पुरस्कार जीतने वाले गुमनाम नायकों की सूची:

संख्या नाम
1 अंके गौड़ा
2 आर्मिडा फर्नांडीज
3 भगवानदास रायकवार
4 भिकल्या लाडक्या ढिंडा
5 बृज लाल भट्ट
6 बुधरी ताती
7 चरण हेम्ब्रम
8 चिरंजी लाल यादव
9 धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
10 गफरूद्दीन मेवाती जोगी
11 हैली वार
12 इंद्रजीत सिंह सिद्धू
13 के पजानिवेल
14 कैलाश चंद्र पंत
15 खेम राज सुंदरियाल
16 कोल्लाक्कयिल देवकी अम्मा जी
17 कुमारसामी थंगराज
18 महेंद्र कुमार मिश्र
19 मीर हाजीभाई कासमभाई
20 मोहन नगर
21 नरेश चंद्र देव वर्मा
22 नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला
23 नूरुद्दीन अहमद
24 ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन
25 पद्मा गुरमेत
26 पोखिला लेकथेपी
27 पुन्नियामूर्ति नटेसन
28 आर कृष्णन
29 रघुपत सिंह
30 रघुवीर तुकाराम खेडकर
31 राजस्तपति कलियप्पा गौंडर
32 रामा रेड्डी ममिदी
33 रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
34 एस जी सुशीलम्मा
35 संग्युसांग एस पोन्गेनर
36 शफी शौक
37 श्रीरंग देवबा लाड
38 श्याम सुंदर
39 सीमांचल पात्रो
40 सुरेश हनागावडी
41 तगा राम भील
42 तेची गुबिन
43 तिरुवरुर बक्तवत्सलम
44 विश्व बन्धु
45 युमनाम जात्रा सिंह

 


ये भी पढ़ें: कर्तव्य पथ पर हाईटेक पहरा! 1,000 HD कैमरे और फेस रिकग्निशन से होगी निगरानी


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

15 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

57 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago