प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि आतंक के खिलाफ सरकार की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. पीएम मोदी ने शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या का हालचाल भी जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि इस बर्बर हमले में खोए गए निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. PM मोदी की शुभम के परिवार से मुलाकात शुक्रवार दोपहर 2:20 बजे एयरपोर्ट पर हुई. पीएम ने विमान से उतरते ही सबसे पहले करीब 10 मिनट तक परिजनों से व्यक्तिगत बातचीत की. कानपुर प्रशासन ने परिजनों को खास व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट तक पहुंचाया.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कुल 26 सैलानियों की जान चली गई थी. हमले के दौरान आतंकियों ने यात्रियों की पहचान पूछकर गोली चलाई थी. इस हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी भी अपनी पत्नी के साथ शिकार बन गए.
सांसद रमेश अवस्थी ने लिखा था पीएम को पत्र शहीद परिवार से प्रधानमंत्री की मुलाकात की यह पहल कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी के पत्र के बाद हुई है. उन्होंने पीएम कार्यालय को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शोक संतप्त परिवार से अवश्य मिलें. सांसद ने यह भी बताया कि परिवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरे के दौरान कानपुर और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए 47,573 करोड़ रुपये की 15 मेगा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इन परियोजनाओं में मेट्रो विस्तार, बिजली उत्पादन, जलशोधन, अग्निशमन केंद्र और सड़क निर्माण जैसे कई अहम कार्य शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने कानपुर मेट्रो के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन किया जो चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक जाएगा. इस रूट में 5 नए स्टेशन शामिल हैं: चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल. इसके जरिए लाल इमली, बुक मार्केट, ग्रीनपार्क और जेड स्क्वायर मॉल जैसे प्रमुख इलाकों को सीधा मेट्रो से जोड़ा गया है.
गौरतलब है कि 2021 में प्रधानमंत्री ने आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ किया था. अब नए सेक्शन के शुरू होने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी.
ये भी पढ़ें: दो साल के अंदर POK में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…