देश

पीएम मोदी ने RSS के संस्थापकों केबी हेडगेवार और गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि दी, पढ़ें आरएसएस रिकॉर्ड बुक में प्रधानमंत्री ने क्या लिखा?

PM Modi Nagpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में स्मृति मंदिर का दौरा करने के बाद कहा कि यह स्थान, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद के मूल्यों को समर्पित है, लोगों को राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.

पीएम मोदी ने लिखा नोट

पीएम मोदी ने स्मृति मंदिर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक (प्रमुख) एमएस गोलवलकर को समर्पित स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने लिखे एक नोट में यह बात कही.

“आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है स्मृति मंदिर”

पीएम मोदी ने आरएसएस रिकॉर्ड बुक में लिखा, “परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को शत-शत नमन. उनकी स्मृतियों को संजोते, इस स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं. भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मूल्यों को समर्पित यह स्थली हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. संघ के इन दो मजबूत स्तंभों की यह स्थली देश की सेवा में समर्पित लाखों स्वयंसेवकों के लिए ऊर्जा का स्रोत है. हमारे प्रयासों से मां भारती का गौरव सदा बढ़ता रहे!”

पीएम मोदी की यह एक ऐतिहासिक यात्रा मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार किसी मौजूदा प्रधानमंत्री ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया है. नागपुर के रेशिमबाग इलाके में स्थित आरएसएस मुख्यालय में प्रधानमंत्री के तौर पर यह पीएम मोदी की पहली यात्रा थी.

सीएम फडणवीस रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, वरिष्ठ आरएसएस नेता भैयाजी जोशी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्थानीय आरएसएस नेता मौजूद थे.

सरसंघचालक भागवत भी मौजूद रहे

आरएसएस की परंपरा है कि स्थानीय नेता अपने मुख्यालय में आने वाले किसी भी वीआईपी या गणमान्य अतिथि का स्वागत करते हैं, लेकिन इसके प्रमुख मोहन भागवत व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे और प्रधानमंत्री के साथ थे.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर दौरा: संघ मुख्यालय में संस्थापकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, मोहन भागवत भी रहे मौजूद

उन्होंने पहले 16 सितंबर 2012 को रेशिमबाग का दौरा किया था, जब वे पूर्व आरएसएस प्रमुख के. सुदर्शन को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे. फिर जुलाई 2013 में, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, नरेंद्र मोदी ने आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया और एक बैठक में हिस्सा लिया था. पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान कुछ देर तक आरएसएस प्रमुख के साथ बातचीत भी की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

NHAI का नया अलर्ट! गाड़ी के इंश्योरेंस पर आ रहे SMS से न हों परेशान, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान

NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे…

10 minutes ago

‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य…’ सीएम योगी ने पूरी की जनगणना-2027 की डिजिटल प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आधिकारिक पोर्टल पर अपना…

20 minutes ago

‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

Saharsa Farmers Protest: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ सहरसा में किसानों ने मोर्चा…

27 minutes ago

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

39 minutes ago

21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह, गन्ने के मंडप से सात फेरों तक निभाई जाती हैं ये 5 खास परंपराएं

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन…

46 minutes ago

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 का लेटर हुआ वायरल, 3,212 पदों के दावे पर भर्ती बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 3,212 पदों के अधियाचन से जुड़ा वायरल लेटर…

46 minutes ago