मंगलावर (9 दिसंबर) को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने इस मीटिंग का नेतृत्व किया. यह बैठक संसद भवन परिसर में आयोजित हुई. पीएम मोदी ने कहा की देश अब सुधार एक्सप्रेस (Reform Express) के दौर में है, जहां सुधार तेजी से और स्पष्ट इरादे से हो रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने NDA बैठक में जोर देकर कहा कि सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक-केंद्रित हैं, न कि केवल आर्थिक या राजस्व-केंद्रित. इसका लक्ष्य लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से विकास कर सकें. प्रधानमंत्री ने सांसदों से आम लोगों की वास्तविक समस्याओं को सक्रिय रूप से साझा करने का आग्रह किया, ताकि सुधार एक्सप्रेस हर घर तक पहुंच सके और रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर कर सके.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह 30-40 पृष्ठों के फॉर्म और अनावश्यक कागजात की संस्कृति को समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें नागरिकों के द्वार पर सेवाएं प्रदान करनी होंगी और बार-बार डेटा जमा करने की जरूरत को खत्म करना होगा.
ये भी पढ़ें: ‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी’, NDA की बैठक में पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाया कि सरकार ने स्व-प्रमाणन की अनुमति देकर नागरिकों पर भरोसा किया है, और इस भरोसे का दुरुपयोग किए बिना 10 वर्षों तक सफलतापूर्वक काम किया है. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जीवन की सुगमता और व्यापार करने में आसानी, दोनों ही मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…