Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी’, NDA की बैठक में पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

“बिहार की जीत के बाद अब बंगाल की बारी है.” पीएम मोदी ने सांसदों को आगामी बजट सत्र, स्थानीय कार्यक्रमों, ‘वीर बाल दिवस’ और अटल जयंती में सक्रिय भागीदार सुनिश्चित करने को कहा. बिहार चुनाव में एनडीए की भारी जीत को “गठबंधन की जीत” बताते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को इस विजय का “शिल्पकार” बताया.

after-bihar-now-its-bengals-turn-pm-modi-gives-victory-mantra-at-nda-meeting.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए, मंगलवार (9 दिसंबर) को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. यह बैठक संसद भवन परिसर में आयोजित हुई. इस मीटिंग का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाद अब बंगाल के लिए भी जीत का मंत्र दिया. पीएम मोदी ने साफ कहा, “अब बिहार के बाद बंगाल की बारी है. गंगा बिहार से बंगाल जाती है, इसलिए बंगाल में भी जीत का झंडा फहराना है.”

बिहार के बाद बंगाल की बारी- पीएम मोगी

बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को आगाह किया कि पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जीत ने NDA की ऊर्जा को दोगुना कर दिया है और अब बंगाल में भी “परिवर्तन की लहर” तेज करनी होगी.

उन्होंने बिहार के बाद बंगाल में बीजेपी की बारी जीत का दावा किया है. उन्होंने सभी NDA सांसदों से कहा कि बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. उन्होंने निर्देश दिया कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहें, जमीनी मुद्दों पर ध्यान दें और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाएं.

बिहार जीत का शिल्पकार नीतीश कुमार- पीएम

बैठक में मौजूद सांसदों ने बिहार में रिकॉर्ड जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया. जेडीयू नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुखउपेंद्र कुशवाहा ने मोदी को समारोहपूर्वक माला पहनाकर सम्मानित किया.पीएम ने इस जीत को “गठबंधन की एकजुटता और नेतृत्व की ताकत” बताया. उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार जीत का “शिल्पकार” बताते हुए कहा कि यह जीत राज्य के विकास और सुशासन की जनता की इच्छा को दर्शाती है.

पिछले महिने हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बीजेपी और NDA को एक नई ताकत दी है. 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव में NDA को 202 सीटों की भारी बहुमत मिलीं. जिसमें BJP ने 89 सीटें, JD(U) ने 85, LJP (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं.


ये भी पढ़ें: IndiGo पर लोकसभा में पहला बयान; क्या बोले- मंत्री राममोहन नायडू?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital