असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के जन्मदिन पर देश के कई गणमान्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व, सेवा और समर्पण की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने भी सीएम बिस्वा सरमा को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में असम ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके नेतृत्व में असम ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी के विकसित, शांतिपूर्ण और सुरक्षित असम के सपने को साकार करने की दिशा में आपके अथक प्रयास सराहनीय हैं. आपके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सार्वजनिक सेवा में निरंतर शक्ति की कामना करता हूं.”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला वर्ष स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो.”
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जन्मदिन की बधाई. आपका उल्लेखनीय नेतृत्व एक मजबूत असम को आकार दे रहा है और आपकी प्रतिबद्धता एक सुरक्षित असम का निर्माण कर रही है. आपके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और कई वर्षों की समर्पित सेवा की कामना करता हूं.”
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. उनके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा जारी रखने, असम और उत्तर पूर्व को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कामना करती हूं.
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! मां कामाख्या देवी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हिमंता बिस्वा सरमा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सर्वोच्च एवं प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
ये भी पढ़ें: सिर्फ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था नहीं, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना लक्ष्य: पीएम मोदी
-भारत एक्सप्रेस
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…