देश

नेपाल में बवाल, भारत में हलचल: PM मोदी ने जताई चिंता, भारतीय नागरिकों को यात्रा टालने की सलाह, युवाओं की मौत पर व्यक्त की चिंता

PM Modi Statement On Nepal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब दौरे से लौटने के बाद एक महत्वपूर्ण सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें नेपाल में हो रही हिंसक घटनाओं पर गंभीरता से चर्चा की गई.

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में जारी अस्थिरता, विशेष रूप से युवाओं की मौत पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की. उन्होंने इसे हृदय विदारक बताते हुए कहा कि नेपाल में हुई हिंसा से उनका मन व्यथित है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,

हिमाचल प्रदेश और पंजाब से लौटने पर आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा हुई. नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है. मुझे इस बात का दुःख है कि कई युवाओं ने अपनी जान गंवाई है. नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मैं नेपाल के सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक शांति का समर्थन करने की अपील करता हूं.

बता दें कि नेपाल में फैले हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वहां की यात्रा स्थगित करने की सलाह दी. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि भारतीय नागरिक तब तक नेपाल न जाएं जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती.

ये भी पढ़ें- Nepal Protest: नेपाल में मचा हाहाकार, पूर्व पीएम की पत्नी की हत्या; राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा

अबतक 19 लोगों की मौत

इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है.

विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वहां की यात्रा स्थगित करने की सलाह दी जाती है. जो भारतीय नागरिक इस समय नेपाल में हैं, वे अपने आवास पर ही रहें, सड़कों पर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago