देश

‘दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से आपके संकल्प की सिद्धि हो’, पीएम मोदी ने नए साल पर दिया प्रेरणादायक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को नए साल में दृढ़ संकल्प, उद्देश्य की स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरी कामना है कि आने वाले समय में आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिले. दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से नए साल में आपके संकल्प की सिद्धि हो.”

उन्होंने एक संस्कृति सुभाषित में शेयर करते हुए लिखा,

“उत्थातव्यं जागृतव्यं योक्तव्यं भूतिकर्मसु. भविष्यतीत्येव मनः कृत्वा सततमव्यथैः.”

उन्होंने शुक्रवार को भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर उन्हें याद किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर, हम एक महान शख्सियत को बहुत सम्मान के साथ याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया. वह एक दूर की सोचने वाले व्यक्ति थे जो मानते थे कि सच्ची तरक्की आत्म-सम्मान, बराबरी और समाज सुधार में ही निहित है. हेल्थ, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका खास योगदान प्रेरणा देने वाला है. उनके विचार हमेशा न्याय, दया और एकता से भरे समाज बनाने की हमारी यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे.”

पिछले दो दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों में प्रेरणादायक मार्गदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और दार्शनिक विचारों को शेयर किया है. इससे पहले, गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नए साल के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, समृद्धि व समग्र कल्याण की कामना की.

उन्होंने पोस्ट किया, “2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए. सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे.”

वहीं, पीएम मोदी ने सुभाषितम के माध्यम से रेखांकित किया कि जीवन का लक्ष्य ज्ञान, वैराग्य, धन, वीरता, शक्ति, सामर्थ्य, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, प्रतिभा, धैर्य और कोमलता जैसे गुणों से परिपूर्ण होना है.

महात्‍मा बुद्ध से जुड़े अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का दिल्ली में उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 127 साल बाद हुई वापसी

आईएएनएस

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

14 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

23 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

31 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

1 hour ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

1 hour ago