Lokmanya Tilak birth anniversary
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी नेताओं ने तिलक के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और राष्ट्र जागरण के लिए किए गए कार्यों को याद किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि लोकमान्य तिलक ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देश में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि तिलक ने समाज सेवा, भारतीय संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का काम किया. उनकी लेखनी ने लोगों में आत्मविश्वास और देश के प्रति गर्व की भावना जगाई.
Tributes to Lokmanya Tilak on his birth anniversary. A towering figure of India’s freedom struggle, he awakened the spirit of nationalism and inspired generations to dedicate themselves to the service of people. Equally inspiring were his efforts to make our culture popular and…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकमान्य तिलक का प्रसिद्ध नारा, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा”, आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि तिलक का राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी का समर्थन और स्वराज के प्रति उनका संकल्प हमेशा याद रखा जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने युवाओं को आजादी के आंदोलन से जोड़ा और स्वभाषा, स्वदेशी तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए जीवनभर संघर्ष किया. उन्होंने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया. शाह ने तिलक की प्रसिद्ध पुस्तक ‘गीता रहस्य’ का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह आज भी कर्तव्य और राष्ट्रसेवा का संदेश देती है.
ये भी पढ़ें: ‘जो पिंड में है, वही ब्रह्मांड में..’, पीएम मोदी ने शेयर किया उपनिषद का श्लोक, क्या है मतलब?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि तिलक ने स्वदेशी आंदोलन, शिक्षा और राष्ट्रवादी पत्रकारिता के जरिए लोगों में आजादी की अलख जगाई. उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…