देश

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

PM Modi On Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएगा. इसके लिए संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई- पीएम

पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा युवा के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लिखा, “विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ”

‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि पेपर लीक के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि आरोपियों को कम समय में कड़ी सजा मिल सके.


ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…आज फिर बंद हैं दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट


पीएम मोदी ने दोहराया कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उनके इस ऐलान को छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. सरकार का मानना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से पेपर लीक के मामलों का जल्द निपटारा होगा और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

12 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

47 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago