Shyama Prasad Mukherjee Balidan Diwas: महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
राष्ट्र निर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन. उन्होंने देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अतुलनीय साहस और पुरुषार्थ का परिचय दिया. राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान हमेशा श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का पुरोधा बताया. उन्होंने लिखा, “भारत की एकता, अखण्डता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले मां भारती के वरद पुत्र, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं. श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद जी जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाये रखने के लिए वैचारिक और राजनीतिक रूप से आजीवन संघर्षरत रहे. देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लौ को चलायमान रखने के लिए उन्होंने जनसंघ के रूप में नया विचार प्रस्तुत किया. जनसेवा और राष्ट्रोत्थान के उनके विचार एवं कार्य हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणीय हैं.”
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को राष्ट्रभक्ति की अमिट गाथा बताते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मां भारती के महान सपूत, भारत की एकता और अखंडता हेतु अपना जीवन अर्पित करने वाले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अद्वितीय शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं. डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की अमिट गाथा है. आज, जब हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में अग्रसर हैं, तब हर कदम पर उनका स्मरण हमें शक्ति, प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता है. ऐसे महान राष्ट्रनायक को बारंबार प्रणाम.”
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…