देश

PM Modi Podcast: “गलतियां कर सकता हूं, मैं भी मनुष्य हूं, कोई देवता नहीं”, जानें प्रधानमंत्री ने पहले पॉडकास्ट में क्या-क्या बताया

PM Modi Nikhil Kamath Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ की पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ (People By WTF) सीरीज पर अपना पॉडकास्ट डेब्यू किया. पॉडकास्ट में पीेएम मोदी ने कई सवालों का जवाब दिया और कुछ अनकही बातें बताई. पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने उस खास कनेक्शन की भी बात बताई जिसका जिक्र चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया था.

पॉडकास्ट के होस्ट निखिल कामथ ने पीएम मोदी से उनके बचपन के 10 साल के बारे में सवाल पूछा.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसका जवाब देते हुए कहा, “सभी जानते हैं कि मेरा जन्म गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ. जब मैं छोटा था तो वहां की आबादी करीब 15 हजार के आसपास थी. मेरा गांव गायकवाड़ स्टेट था और वहां की एक खासियत थी, वहां एक तालाब, पोस्ट ऑफिस और लाइब्रेरी होती थी. मैंने वहां के प्राइमरी स्कूल से पढ़ाई की.

पीएम मोदी ने बताया,


“मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े धोता था. इस वजह से मुझे तालाब पर जाने की अनुमति मिली और तभी मैं स्वीमिंग सीख गया.”

पीएम मोदी (PM Modi Podcast) आगे कहते हैं, “मैंने सार्वजनिक रूप से एक भाषण में कहा था कि मैं मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखूंगा. दूसरी बात यह कही थी कि मैं खुद के लिए कुछ नहीं करूंगा और तीसरा यह कहा था कि मैं मनुष्य हूं, गलती हो सकती है. बदइरादे से गलत नहीं करूंगा. इन बातों को मैंने अपने जीवन का मंत्र बनाया.

पीएम मोदी ने कामथ से कहा,


गलतियां होती हैं और मैं भी कुछ गलतियां कर सकता हूं. मैं भी मनुष्य हूं, मैं कोई देवता नहीं हूं.

यह मेरा पहला पॉडकास्ट है

जीरोधा के सह-संस्थापक ने पॉडकास्ट की शुरुआत में अपनी लैंग्वेज स्किल के बारे में अपनी आशंका बताई, जिसमें उन्होंने मजाक में अपनी “खराब हिंदी” का जिक्र किया.

निखिल कामथ (Nikhil Kamath) ने पीएम मोदी से कहा, “सर, अगर मेरी हिंदी अच्छी नहीं है तो कृपया मुझे माफ कर दें. मैं दक्षिण भारतीय हूं. मैं ज्यादातर बैंगलोर में पला-बढ़ा हूं. मेरी मां का शहर मैसूर है, जहां लोग ज्यादातर कन्नड़ बोलते हैं. मेरे पिता मैंगलोर के पास रहते थे. मैंने स्कूल में हिंदी सीखी, लेकिन मुझे यह भाषा अच्छी तरह नहीं आती.”

इस पर प्रधानमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, “हम दोनों की ऐसे ही चलेगी.” मैं यहां आपके सामने बैठकर बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है. मेरे लिए यह एक कठिन बातचीत है. यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा.”

शी जिनपिंग ने पहली बार फोन कर क्या कहा

पीएम मोदी (PM Modi) ने फिर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग संग फोन पर हुई बातचीत का जिक्र किया.

उन्होंने कहा,


“जब साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद मैं प्रधानमंत्री बना तो चीन के राष्ट्रपति का फोन आया और उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी. तब उन्होंने खुद कहा था कि मैं भारत आना चाहता हूं. इस पर मैंने उन्हें कहा कि आप बिल्कुल आइए. उन्होंने गुजरात आने की इच्छा जाहिर की और मेरे गांव वडनगर आने की बात भी कही थी.”

उन्होंने आगे कहा, “इस पर मैंने उनसे पूछा कि आपने इतना कुछ तय कर लिया है तो उन्होंने बताया कि मेरा और उनका (शी जिनपिंग) एक स्पेशल नाता है और वह चीनी फिलॉस्फर ह्वेनसांग से जुड़ा है, क्योंकि वह आपके (पीएम मोदी) गांव में सबसे अधिक समय तक रहे थे और इसके बाद वह जब चीन वापस लौटे तो उनके (जिनपिंग) गांव में रहने के लिए आए थे. हम दोनों का यही कनेक्शन है.”

गांधी और सावरकर के रास्ते अलग-अलग पर विचारधारा एक

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने गांधी और सावरकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन दोनों के रास्ते अलग-अलग थे, पर उनकी विचारधारा आजादी थी. गांधी ने अलग रास्ता चुना पर उनकी विचारधारा आजादी थी. सावरकर ने अपना रास्ता तय किया पर उनकी विचारधारा आजादी थी. पीएम मोदी ने कहा कि विचारधारा के बिना राजनीति नहीं है सकती. वहीं अपनी विचारधारा पर बोलते हुए पीएम मोदी मे कहा कि राष्ट्र को हमेशा सबसे पहले रखना चाहिए.

दो घंटे के पॉडकास्ट (People By WTF Podcast) में प्रधानमंत्री ने अपने बचपन, शिक्षा, राजनीति में प्रवेश, असफलताओं, तनाव से निपटने और नीति प्रबंधन सहित कई किस्से साझा किए. पॉडकास्ट ट्रेलर को खुद पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया. पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे आपके लिए बनाने में आया.”

(IANS के इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने संभल मस्जिद के कुएं पर UP सरकार को किया तलब, 2 सप्ताह में मांगा जवाब; 21 फरवरी को होगी सुनवाई


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

20 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

55 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago