देश

दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, ग्लोबल सर्वे में नंबर 1

Most popular global leader 2026: अमेरिका की एक प्रसिद्ध डाटा एनालिटिक्स कंपनी के हालिया सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है. इस सर्वे के मुताबिक, उन्हें 68 प्रतिशत की मजबूत अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो अन्य वैश्विक नेताओं से काफी ज्यादा है. भाजपा नेताओं ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे मोदी के काम का नतीजा बताया.

काम के दम पर बनी पहचान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ सर्वे तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लंबे समय से किए गए कामों का परिणाम है. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में बेहतरीन काम किया है, जिसकी वजह से वे लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं.

वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारत की साख

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने बताया कि आज दुनिया के कई बड़े देश भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं. भारत ने यह साबित कर दिया है कि वैश्विक प्रगति में उसकी अहम भूमिका है.

दानिश अंसारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि और मजबूत हुई है. दुनिया के बड़े नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंधों का सकारात्मक असर देश की प्रतिष्ठा पर पड़ा है. इसी वजह से उन्हें एक मजबूत और प्रभावशाली नेता माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: भारतीय रेलें अब होंगी और सुरक्षित; मोदी सरकार ने लगवाए ‘कवच’, 3100+ KM रूट पर नहीं आएगी कोई बाधा


नेताओं ने जताया गर्व

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय सर्वे में मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता माना गया है. नेताओं ने कहा कि देश को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है और उनकी कार्यशैली से दुनिया भर के लोग प्रेरित होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

15 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

24 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

49 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

1 hour ago