देश

राजकोट से खुलेगा समृद्धि का द्वार; पीएम मोदी करेंगे रीजनल वाइब्रेंट समिट का आगाज, जुटेंगे 22 देशों के दिग्गज

सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से 11 जनवरी से राजकोट में रीजनल वाइब्रेंट समिट का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस समिट की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. गुजरात के मंत्री जीतू वाघाणी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रोड शो की योजना बनाई जा रही है.

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे सौराष्ट्र क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग उनके स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में आयोजित ट्रेड शो का भी उद्घाटन करेंगे. इस वाइब्रेंट समिट में यूक्रेन, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया सहित कई देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के एमओयू किए जाएंगे, जिससे सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी. यह समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास दृष्टि पर लोगों के विश्वास को भी दर्शाता है.

स्वदेशी थीम के साथ प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत स्वदेशी थीम पर किया जाएगा, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा. अब तक इस वाइब्रेंट समिट के लिए 6 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि 22 देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके अलावा समिट के दौरान विभिन्न विषयों पर राउंड टेबल बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें उद्योग, व्यापार और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.

रोजगार और औद्योगिक विकास का नया अवसर

प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए सेमिनार, फूड कोर्ट, ‘एक जिला-एक उत्पाद’ की झलक और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. अदाणी और रिलायंस जैसी देश की प्रमुख औद्योगिक कंपनियां भी इस समिट में हिस्सा लेंगी. इसके माध्यम से सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र की ब्रांडिंग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने के लिए कई विशेष आयोजन किए जाएंगे. कुल मिलाकर यह समिट सौराष्ट्र-कच्छ को निवेश और विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: खालिदा जिया की विरासत हमेशा रहेगी, नहीं भरी जा सकती उनकी जगह- पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago