देश

पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में PM Modi पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रपति महामा ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को घाना पहुंचे. यह 2 जुलाई से शुुरू हुई उनकी पांच देशों की यात्रा का पहला चरण है. घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके आगमन पर, पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई. घाना की यह यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्रियों में 30 सालों की गई है.

घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर पीएम मोदी 2-3 जुलाई को घाना का दौरे पर रहेंगे. घाना ग्लेबल साउथ में एक महत्वपूर्ण भागीदार है और अफ्रीकी संघ और पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो (T&T) की आधिकारिक यात्रा करेंगे.

आखिरी चरण में नामीबिया की यात्रा करेंगे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मैं राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मिलूंगा, जो इस वर्ष के प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थीं और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से, जिन्होंने हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभाला है. भारतीय पहली बार 180 साल पहले त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे. यह यात्रा हमें पूर्वजों और रिश्तेदारों के विशेष बंधनों को फिर से जीवंत करने का अवसर प्रदान करेगी. यह हमें एकजुट करते हैं.”

पोर्ट ऑफ स्पेन से वे ब्यूनस आयर्स जाएंगे, जो 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. नामीबिया पीएम मोदी की अंतिम चरण की यात्रा होगा. नामीबिया एक विश्वसनीय साझेदार है जिसके साथ भारत का उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष का साझा इतिहास रहा है.


ये भी पढ़ें: ‘PM मोदी और ट्रंप की दोस्‍ती शानदार’, व्हाइट हाउस ने इंडो-पैसेफिक में भारत को बताया बड़ा रणनीतिक सहयोगी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

10 seconds ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

8 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

35 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

50 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

53 minutes ago