प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मणिपुर दौरे की केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर के हालात की समीक्षा की है और सकारात्मक संदेश दिया है.
एसपी सिंह बघेल ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कहा कि जब मणिपुर में स्थिति अस्थिर थी, तब केंद्रीय गृह मंत्री ने वहां काफी समय बिताया था और महीनों तक डेरा डाले रहे थे. केंद्र ने भोजन, पानी, दवाइयां और हर तरह की सहायता मुहैया कराई थी. अब प्रधानमंत्री ने खुद मणिपुर के हालात की समीक्षा की है, सकारात्मक संदेश दिया है और सुधारात्मक कार्यक्रम लागू किए जाएंगे. प्रधानमंत्री (PM Modi) की इस यात्रा का स्वागत और वंदन है.
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की इस टिप्पणी पर कि ‘उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है’ पर कहा कि यह उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का स्वर्णिम काल है. आज भी वह पीढ़ी जीवित है जिसने अखिलेश यादव की सरकार के दौरान अपहरण, जमीन पर कब्जा और अराजकता देखी है. अभी वो व्यापारी भी जिंदा हैं, जिनके थैले छीने गए और उन्हें गोली लगी हुई थी. इसलिए अखिलेश यादव सुशासन की बात न करें तो अच्छा है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर है.
बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि राहुल गांधी कभी हाइड्रोजन, कभी परमाणु बम की बात करते हैं, तो वे पटाखों से भी ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं. क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं है, इसलिए वे बिना सबूत के बम फोड़ते हैं और दिवाली के पटाखों की तरह जो बुझ जाते हैं, उनके बम भी कोई असर नहीं करते. चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है. विपक्ष घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों को मतदाता बनाना चाहता है, जिससे आंतरिक सुरक्षा और लोकतंत्र को खतरा है.
इसे भी पढ़ें-PM Modi ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली मीनाक्षी हुड्डा को दी बधाई
पंजाब में बाढ़ के हालातों पर प्रधानमंत्री के दौरे के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) भी पंजाब के मोगा में बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के प्रत्येक मंत्री चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड में दौरा करेंगे जो कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनिवार्य किया गया है. इसी सिलसिले में कल बाढ़ ग्रस्त मोगा का दौरा है. स्वयं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने पंजाब का दौरा किया था, जिसमें उन्होंने बाढ़ पीड़ितों, किसानों और ब्यूरोक्रेसी से मुलाकात की और राहत कार्यों के लिए बड़ा पैकेज पंजाब को दिया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…