देश

Bihar: पीएम आवास योजना से बदल गई अशोक पासवान और निरषी देवी की जिंदगी, पक्‍के आशियाने का सपना पूरा

केंद्र सरकार आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री आवास योजना. यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो खुद का घर बनाने में सक्षम नहीं हैं और अपने आशियाने का सपना देखते हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना से बिहार के वैशाली जिले के अशोक पासवान और निरषी देवी के जीवन में बदलाव आया है.

कच्चे मकानों से पक्के मकानों तक

अशोक को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और आज वह अपने घर के मालिक हैं. वैशाली के बिदुपुर के दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत के आवास योजना के लाभार्थी अशोक पासवान ने बताया कि पहले झोपड़ी का घर था, ऐसे में ज्यादा दिक्कत होती थी, बच्चों को पढ़ाई-लिखाई करने में परेशानी होती थी. अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और पक्‍का घर बनवा लिया है. अब कोई परेशानी नहीं है. पहले बारिश के मौसम में झोपड़ी से पानी टपकता था. आवास योजना का लाभ मिलने से इस समस्‍या से निजात मिल गई.

गरीबों के लिए स्थिरता और आत्मसम्मान

वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी निरषी देवी ने बताया कि पहले कच्‍चा घर होने से कई तरह की परेशानी होती थी. हर मौसम में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता था. झोपड़ी होने के चलते जहां बारिश के मौसम में पानी टपकता था, वहीं आंधी में झोपड़ी के गिरने का डर हर समय लगा रहता था. आवास योजना का लाभ मिलने के बाद में मेरा घर पक्‍का बना. अब हमारी समस्‍याएं खत्‍म हो गई हैं. इसके लिए पीएम मोदी का बहुत आभार. यह कहानी सिर्फ अशोक पासवान और निरषी देवी की नहीं है. देश में लाखों ऐसे गरीबों के घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं.

ये घर उन लोगों को मिले जो खुद घर बनाने में सक्षम नहीं थे. घर मिलने के बाद उनके चेहरे की खुशी और सुकून इस बात को बयां करती है कि सरकार की यह योजना जमीनी स्तर पर बदलाव लाने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में पूरी तरह सफल रही है.

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब तक 7.83 लाख किलोमीटर की सड़कों का हुआ निर्माण, 9,891 बने पुल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago