PM Modi
11 Years Of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे हो गए. इस मौके पर भाजपा जश्न मना रही है और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रख रही है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने रक्षा क्षेत्र में हुए अकल्पनीय बदलाव के बारे में बताया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “पिछले 11 वर्षों में हमारे रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है. यह देखकर खुशी होती है कि भारत के लोग भारत को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कैसे एकजुट हुए हैं.”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो मिनट और 55 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें पिछले 11 साल में देश की विकास यात्रा को दिखाया गया है. पीएम ने लिखा है, “बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है. उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं. हमने इस दौरान पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है.”
2014 में एनडीए को मिली बड़ी सफलता के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को शपथ ली थी. इसके बाद उनके नेतृत्व में 2019 और फिर 2024 में एनडीए की सरकार बनी. जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले वे दूसरे राजनेता हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…