Shilpa Shetty Birthday: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से मनाया. इस खास दिन की तस्वीरें शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनका स्टनिंग लुक और फैमिली के साथ की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली. सोशल मीडिया पर शिल्पा के इस जश्न की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बहुत सारा प्यार और ढेर सारी मस्ती मिली. राज कुंद्रा, तुम सुपरस्टार हो! तुम्हारे दिए गए सरप्राइज़ के लिए दिल से शुक्रिया.”इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने गोल्डन वन शोल्डर हाई-स्लिट ड्रेस में सबका ध्यान खींचाय कर्ली हेयर और लाइट मेकअप ने उनके लुक को और भी निखारा. हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने अंदाज़ को और ग्लैमरस बना दिया.
शिल्पा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ भी शानदार पोज दिए, जिनमें वे मुस्कुराती और फुल ऑन एंजॉय करती नजर आईं. इस पार्टी में उनके सास-ससुर भी शामिल हुए, जिनके साथ शिल्पा ने कुछ खूबसूरत पल कैमरे में कैद कराए. इतना ही नहीं शमिता शेट्टी, जो शिल्पा की बहन हैं, वे भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं और एक कूल शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं. दोनों बहनों के साथ-साथ उनकी मां की भी मौजूदगी ने इस दिन को पारिवारिक और दिल से जुड़ा बना दिया.
ये भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show Season 3 में सलमान खान की एंट्री, सिद्धू ने शेयर की PHOTOS
पति राज कुंद्रा ब्लैक आउटफिट, कैप और सनग्लासेस में नजर आए, जबकि शिल्पा का बेटा भी उनके जैसे ब्लैक कपड़ों में दिखा. बेटी ने हल्के रंग की ड्रेस पहन रखी थी और सभी साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे. शिल्पा ने फैमिली और दोस्तों के साथ बर्थडे लंच एंजॉय किया और सभी ने मिलकर इस दिन को खास बनाया. हर तस्वीर में शिल्पा की खुशी और उनके लोगों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आती है.
50 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं. इस गोल्डन गाउन में उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है उनका लुक वाकई में कहर ढा रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…