देश

अच्छी कनेक्टिविटी और अधिक संसाधनों से लद्दाख को हो रहा फायदा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि लद्दाख को बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाने से केंद्र शासित प्रदेश को लाभ हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी का यह बयान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उस एक्स पोस्ट के जवाब में आया है, जो उन्होंने सुदूर हिमालयी क्षेत्र में विकास योजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र की पहल के तहत लद्दाख की आधिकारिक यात्रा से लौटने के बाद लिखी थी.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण लिखती हैं कि कैसे बेहतर कनेक्टिविटी और लद्दाख को उपलब्ध कराए जा रहे प्रचुर संसाधन केंद्र शासित प्रदेश को लाभ पहुंचा रहे हैं.”

6 से घटकर अब 2 घंटे रह गया यात्रा का टाइम

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, “चुशुल शहर के पास एक दूरदराज के गांव से ताल्लुक रखने वाले हेमिस मठ के तुलकु (प्रशासनिक प्रमुख) ने मुझे बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी के कारण उनके गांव तक की यात्रा का समय कुछ साल पहले के 6 घंटे से घटकर अब 2 घंटे रह गया है. यह हर जगह स्पष्ट है कि लद्दाख का केंद्र शासित प्रदेश उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे प्रचुर संसाधनों से कैसे लाभान्वित हो रहा है.”

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक समझौता

वित्त मंत्री ने एक लेख में कहा, “लद्दाख में उन्हें सबसे ज्यादा जो चीज प्रभावित करती है, वह असाधारण जीवंत रंग और शांति का भाव है.”

मैं हाल ही लद्दाख के दौरे से लौटी: सीतारमण

वित्त मंत्री ने लिखा, “कुछ दिन पहले, मैं भारत सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज’ पहल के तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के आधिकारिक दौरे से लौटी हूं. दौरे का उद्देश्य 14,700 फीट की ऊंचाई पर बसे हानले गांव का दौरा करना था, जिससे इस सीमावर्ती गांव में लोगों के सामने आने वाली विशिष्ट चुनौतियों को समझा जा सके. लद्दाख में उतरने पर सबसे पहली चीज जो कोई देखता और महसूस करता है, वह है इसका अनूठा परिदृश्य है, जिसमें ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियां, घाटियां, विशाल घास के मैदान और जंगल शामिल हैं.”

लद्दाख में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

वित्त मंत्री सीतारमण ने केंद्र शासित प्रदेश की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान लद्दाख में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह लद्दाख में समावेशी विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.

वित्त मंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों से भी बातचीत की. अपनी यात्रा के दूसरे दिन, उन्होंने लेह में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को बैंकों के स्वीकृति पत्र सौंपे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

2 seconds ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

8 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

17 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

20 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

30 minutes ago