पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण
PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सच्चे शूरवीर के पराक्रम का संदेश देते हुए सुभाषित साझा किया गया है. इस सुभाषित के जरिए बताया गया कि सच्चे शूरवीर साहस, पराक्रम और उदारता से युक्त होते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक, “वत्सराजोऽपि तं प्राप्तं प्रदत्तोपायनं नृपम्. प्रीत्या सम्मानयामास शूरा हि प्रणतिप्रियाः॥” साझा किया गया. इसका भावार्थ है कि सच्चे शूरवीर साहस, पराक्रम और उदारता से युक्त होते हैं. जो उनके प्रति विनम्रता और आदर रखते हैं, उनके प्रति वे स्नेह और सम्मान रखते हैं. वे सौहार्दपूर्ण व्यवहार को महत्व देते हैं, क्योंकि विनम्रतापूर्ण आदर करने वाले उन्हें प्रिय होते हैं.
प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया यह श्लोक प्रसिद्ध सुभाषित है. इस श्लोक के माध्यम से वीरों और सज्जन पुरुषों के एक महान गुण की ओर संकेत किया गया है कि सच्चे वीर पुरुष धन-दौलत से उतने प्रसन्न नहीं होते, जितने वे सामने वाले के आदर, विनम्रता और सम्मानपूर्ण व्यवहार (प्रणति) से प्रसन्न होते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘अंबानी-अडानी से बैर, विदेशी बिजनेसमैन से प्रेम…!’ एलोन मस्क को क्यों भा गए राहुल गांधी? बोले-‘थैंक यू’
इस श्लोक की एक अत्यंत प्रसिद्ध सूक्ति (कहावत) है. इसका अर्थ है कि जो लोग वास्तव में शूरवीर, शक्तिशाली और महान होते हैं, उन्हें अहंकार पसंद नहीं होता. अगर कोई उनके सामने विनम्रतापूर्वक झुकता है या सम्मान प्रकट करता है, तो वे तुरंत पिघल जाते हैं और उसका दोगुना सम्मान करते हैं. सच्चे वीरों को झुकाना केवल प्रेम और विनय से ही संभव है, बल से नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…
Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…
Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…
Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…
Wife Cuts Husband Private Part In Meerut: मेरठ में एक महिला ने चाकू से अपने…
Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…