देश

‘धर्मं धनं च धान्यं च…’ पीएम मोदी ने आचार्य चाणक्य के किस गुप्त सूत्र को सोशल मीडिया पर किया शेयर?

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने धर्म, धन, अन्न, गुरु-ज्ञान और औषधि जैसे जीवन के अनमोल तत्वों को सही ढंग से अपनाने का संदेश दिया है.

प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘धर्मं धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्. सुगृहीतं च कर्तव्यमन्यथा तु न जीवति॥’ साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि धर्म अर्थात् अच्छे कर्म और पुण्य, धन अर्थात् ईमानदारी से कमाया गया पैसा, धान्य अर्थात् अनाज या भोजन का भंडार, गुरु के वचन अर्थात् गुरु द्वारा दी गई शिक्षा एवं परामर्श, औषधि अर्थात् दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान—इन सभी को उचित रीति से ग्रहण और आत्मसात् करना चाहिए. क्योंकि यदि इनका समुचित उपयोग न किया जाए तो ये जीवन में अपना अपेक्षित फल प्रदान नहीं करते.

चाणक्य नीति का श्लोक है ये

पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह संस्कृत श्लोक आचार्य चाणक्य द्वारा रचित ‘चाणक्य नीति’ के 14वें अध्याय के 19वें श्लोक से लिया गया है. इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य समझाते हैं कि जीवन में नैतिक आचरण, सत्य और कर्तव्य का पालन करना आवश्यक है. इसके बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान हो जाता है. संकट के समय और परिवार के भरण-पोषण के लिए धन का संचय करना जरूरी है.

सही दिशा-निर्देश के बिना भटक जाता है जीवन

आचार्य चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि जीवन चलाने के लिए अन्न या धान्य का संग्रह होना चाहिए ताकि भविष्य में भुखमरी की नौबत न आए. गुरु या मार्गदर्शक की अच्छी शिक्षाओं और वचनों को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि सही दिशा-निर्देश के बिना जीवन भटक जाता है. बीमार पड़ने पर समय पर उचित दवा का सेवन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- हिंद-प्रशांत में भारत की बढ़ती सामरिक धमक: फिलीपींस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे PM मोदी, ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल सौदे पर दुनिया की नजर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन पांचों (धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि) को भली-भांति समझकर, सहेजकर या उनका सही पालन करना चाहिए, अन्यथा इनके बिना जीवन जीना या सुरक्षित रह पाना कठिन और कष्टदायक हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन अनुष्ठान’, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM Modi Chhath Puja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

6 minutes ago

बिहार के वैशाली में खौफनाक कांड..! बेटे की जमीन बेचने की सनक ने उजाड़ा पूरा परिवार, मासूम समेत 3 की मौत

बिहार के वैशाली जिले के प्रेमराज गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक ही परिवार…

40 minutes ago

Microsoft सर्वर 8 घंटे से डाउन, Outlook नहीं खुलने से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स परेशान

Microsoft Down: माइक्रोसॉफ्ट की Outlook और Microsoft 365 सेवाओं में तकनीकी खराबी के चलते भारत…

57 minutes ago

बॉक्स ऑफिस पर आ गया ‘राम नाम’ का तूफान! महज 8 दिन में 1000 करोड़ पार कर ‘रामायण’ ने रचा इतिहास

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के…

1 hour ago

लो जी, एक नहीं, दो नहीं… निकले पूरे तीन-तीन चक्कर! इस्तीफे के बाद Nvidia CEO की ‘तीसरी प्रेमलीला’ का भंडाफोड़

दुनिया की दिग्गज AI कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक और पूर्व CEO जेंसेन हुआंग ने निजी…

2 hours ago

अगले 12 घंटे 16 राज्यों में मौसम का विकराल रूप! भारी बारिश और 60 की स्पीड से तूफान मचाएगा तांडव

IMD के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और…

3 hours ago