देश

सिक्किम में युवाओं संग खेलते दिखे पीएम, अमित मालवीय ने TMC को याद दिलाया कोलकाता का मेसी कांड

PM Modi Sikkim Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सिक्किम दौरे के बीच एक बार फिर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर बीजेपी ने करारा हमला किया है. गंगटोक में पीएम मोदी के युवा फुटबॉलरों के साथ खेलने की तस्वीरें सामने आते ही भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ममता सरकार को निशाने पर ले लिया. उन्होंने लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुए विवाद को उठाते हुए ममता बनर्जी को घेरा.

13 दिसंबर 2025 को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के कार्यक्रम में भारी बवाल हुआ था. मेसी के जल्दी निकलने की खबर के बाद नाराज दर्शकों ने स्टेडियम में हंगामा किया, कुर्सियां और बोतलें फेंकी गईं. इस घटना ने आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे. बाद में सामने आया कि जरूरत से ज्यादा टिकट बेचे जाने और भीड़ नियंत्रण में नाकामी की वजह से हालात बिगड़े.

इसी मुद्दे को लेकर अमित मालवीय ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस आयोजन को प्रशंसकों के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनना चाहिए था, वह कुप्रबंधन और अव्यवस्था का उदाहरण बन गया.

मोदी मॉडल और ममता मॉडल में फर्क

भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने इस मुद्दे को मोदी मॉडल और TMC के फर्क के तौर पर भी पेश किया. एक तरफ जहां सिक्किम में पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए युवाओं को प्रेरित करते नजर आए. तो वहीं बीजेपी ने मेसी के इवेंट को टीएमसी की विफलता बताया.

गौरतलब है कि जांच के दौरान सामने आया था कि आयोजकों पर टिकट संख्या बढ़ाने के लिए दबाव था, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा अब इस पूरे विवाद को सीधे ममता सरकार की जवाबदेही से जोड़ रही है.

लोगों को नहीं मिला रिफंड

मालवीय ने टिकट खरीदने वाले लोगों को रिफंड नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना है कि हजारों प्रशंसकों ने महंगे टिकट खरीदकर इस आयोजन का हिस्सा बनने की कोशिश की, लेकिन बदले में उन्हें अव्यवस्था और निराशा मिली.

ये भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड FTA का ऐतिहासिक सफर: टॉड मैक्ले ने पीएम मोदी के ‘मजबूत नेतृत्व’ को दिया श्रेय

भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने इस मुद्दे को मोदी मॉडल और TMC के फर्क के तौर पर भी पेश किया. एक तरफ जहां सिक्किम में पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए युवाओं को प्रेरित करते नजर आए. तो वहीं बीजेपी ने मेसी के इवेंट को टीएमसी की विफलता बताया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago