Meerut sex racket: उत्तर प्रदेश मेरठ के थाना रेलवे रोड क्षेत्र में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने एक मकान पर छापा मारा, जहां अवैध गतिविधियों के संचालित होने की आशंका जताई गई थी. छापेमारी के दौरान मौके से कई लोग पकड़े गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान मालिक इरशाद पठान की पत्नी को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मकान मालिक और उसकी पत्नी मिलकर इस कथित अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे. मौके से कुल 7 महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा दो पुरुष ग्राहकों को भी पुलिस ने मौके से पकड़ा है.
जांच में यह बात सामने आई है कि इस कथित रैकेट को चलाने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को मोबाइल फोन के जरिए महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर उन्हें मकान तक बुलाया जाता था. इस तरीके से पूरे नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था, जिससे लंबे समय से अवैध गतिविधियों के चलने की आशंका जताई जा रही है.
कार्रवाई के दौरान मकान मालिक इरशाद पठान मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. वहीं, सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: आगरा में बाइक बनी एंबुलेंस, मरीज को चलते-चलते चढ़ाई गई ड्रिप, वीडियो वायरल
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…
गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…