देश

‘लोगों के दिल-दिमाग में सिर्फ भाजपा’ सिलीगुड़ी में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, खुद बनाया समर्थकों का वीडियो

PM Modi Siliguri Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए यहां सिलीगुड़ी आइए.

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो शेयर किया. इसमें वे हेलीपैड के पास खड़े होकर समर्थकों की भीड़ की वीडियोग्राफी कर रहे थे. तस्वीरों में भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए हेलीपैड के पास पहुंचे थे. पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, “पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए, यहां सिलीगुड़ी आइए. लोगों के दिलों-दिमाग में सिर्फ एक ही पार्टी है- भाजपा.”

इससे पहले, उन्होंने सिलीगुड़ी की जनता से कहा, “आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा और सबसे बड़ी प्रेरणा है. जब 140 करोड़ देशवासी, बंगाल का हर एक नागरिक मुझे इतना प्यार दे रहा है, इतना आशीर्वाद दे रहा है, तो मैं भी आपसे वादा करता हूं कि मैं भी आपके लिए अपने आप को हर पल खपा दूंगा. जियूंगा, तो आपके लिए जियूंगा, जूझता रहूंगा, तो आपके लिए जूझता रहूंगा.”

बंगाल में टीएमसी का जंगलराज

सिलीगुड़ी की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पक्का विश्वास है कि आज का ये दृश्य भी टीएमसी की नींद उड़ाने वाला है. सिलीगुड़ी की ये रैली टीएमसी के महाजंगलराज की दीवार गिराने वाली है. बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से पल-पल और पाई-पाई का हिसाब मांग रही है.”

ममता बनर्जी की पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “टीएमसी वालों कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और 15 साल का पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा.”

TMC के 15 साल में सिर्फ बर्बादी

उन्होंने कहा, “टीएमसी सरकार अपने 15 साल पूरे कर चुकी है. 15 साल में बर्बादी आपने देखी है. मैं यहां काफी नौजवानों को देख रहा हूं. इनमें से अधिकांश साथी 15 साल पहले शायद पहली कक्षा में पढ़ते होंगे और इस चुनाव में आप बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं, आप वोट करने जा रहे हैं. ये किसी के भी काम और करतूतों के मूल्यांकन का बहुत बड़ा समय होता है. लेकिन टीएमसी ने काम नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ काले कारनामे ही किए हैं.”

ये भी पढ़ें- LSG vs GT: इकाना में गेंदबाजों का जलवा, गुजरात ने लखनऊ को 165 पर रोक

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “सिलीगुड़ी नार्थ बंगाल का गेटवे है. लेकिन टीएमसी ने नार्थ बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को जान-बूझकर पीछे रखा. आपको कनेक्टिविटी हो, इंडस्ट्री हो, टूरिज्म हो, हर सेक्टर में उपेक्षा ही मिली. केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, वो भी ये सिंडिकेट वाले ही हजम कर गए. हमारा सिलीगुड़ी भारत की सुरक्षा का भी प्रमुख द्वार है. सिलीगुड़ी कॉरिडोर सिर्फ शब्द नहीं है, मां भारती की भुजा है. लेकिन, जनता को याद रखना होगा कि टीएमसी ने तुष्टिकरण के लिए, वोटबैंक को खुश करने के लिए क्या किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago