Hyderabad BMW Flip Number Plate
Hyderabad BMW Flip Number Plate: हैदराबाद की सड़कों पर किसी जासूस की तरह एक शख्स अपनी हाईटेक BMW कार लेकर निकला, लेकिन उसका यह मिशन ज्यादा देर तक सीक्रेट नहीं रह सका. दरअसल, उसने चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट में एक हाईटेक ट्रिक अपनाई थी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसकी चोरी पकड़ ली. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है.
यह मामला शनिवार रात का है, जहां जुबली हिल्स में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी की BMW कार को रोक लिया. जब उन्होंने नंबर प्लेट की जांच की, तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा.
पुलिस के मुताबिक, गाड़ी का मालिक कथित तौर पर ट्रैफिक जुर्माने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल रहा था. कथित तौर पर नशे में आरोपी ने रिमोट से कंट्रोल होने वाली फ्लिप नंबर प्लेट लगाई हुई थी, जिससे वह एक बटन दबाकर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बदल सकता था.
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कार में नंबर प्लेट बदलने के लिए एक एडवांस सिस्टम देखकर हैरान रह गए. आरोपी ने चालान से बचने के लिए दो नंबर प्लेटें दिल्ली और तेलंगाना की लगाई हुई थीं.
कहा जा रहा है कि यह अपनी तरह की पहली घटना है, जिसमें किसी कार में नंबर प्लेट बदलने के लिए हाईटेक सिस्टम लगा हुआ पाया गया है. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है और मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.
इस बीच, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बताया कि पिछले दो दिनों में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कुल 466 मामले दर्ज किए गए हैं. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में सख्त कार्रवाई जारी है. इनमें से ज्यादातर मामले दोपहिया वाहनों (404) से जुड़े हैं. सबसे ज्यादा उल्लंघन 21-30 आयु वर्ग में पाए गए.
ये भी पढ़ें- आरडी बर्मन के बदौलत आशा ताई को मिला था मुकाम, लता को छोड़ जताया था भरोसा; जानें कैसे थे रिश्ते?
पुलिस ने बताया कि 16 अपराधियों को दोषी ठहराया गया और जेल की सजा सुनाई गई.
इस बीच, साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस (सीटीपी) ने सप्ताहांत में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 240 आरोपियों को पकड़ा गया.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…