देश

PM Modi: हमारे लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन विपक्ष कहता है ‘परिवार का साथ, परिवार का विकास

PM Modi ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि हम कहते हैं- ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन ये लालटेन और पंजे वाले कहते हैं कि परिवार का साथ, परिवार का विकास.

पीएम मोदी ने कहा कि इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि अपने हित और अपने परिवारों के विकास के लिए ये बिहार के करोड़ों परिवारों का अहित करने से भी नहीं चूकते हैं. सीवान के जसौली में आयोजित एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं. वहां दुनिया के बड़े और समृद्ध देशों के नेतृत्व से बात हुई.

विश्व के सारे नेता भारत की तेज प्रगति से काफी प्रभावित हैं. वे भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देख रहे हैं. इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होने वाली है. बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में बड़ी भूमिका निभाएगा. मेरे इस विश्वास में आप सभी का सामर्थ्य है. आप सभी ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है.

बिहार के लोग है स्वाभिमानी

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के नौजवानों ने तो 20 साल पहले के जंगलराज के बारे में कहानियां सुनी हैं. उन्होंने नहीं देखा था कि जंगलराज वालों ने क्या हालत कर दी थी. बिहार के लोगों में स्वाभिमान होता है. बिहार कठिन परिस्थितियों में भी काम कर दिखाता है. यहां के लोग कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं. लेकिन पंजे और लालटेन ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई थी. इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई.

उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों को पार करते हुए एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया है. बिहार का विकास किया है, करते रहे हैं और करते रहेंगे. बिहार में अभी बहुत कुछ करना है. आपके लिए, गांव के लिए, आपके घर के लिए, नौजवानों के लिए बहुत कुछ किया गया है.

राजद ने बाबासाहेब का अपमान किया

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर भी इस प्रकार की राजनीति के खिलाफ थे. अभी हाल ही में देश ने देखा है कि राजद ने बाबासाहेब की तस्वीर का कैसे अपमान किया है. लेकिन ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे. क्योंकि इनका पिछड़े, अति पिछड़े, दलित के प्रति कोई सम्मान नहीं है. कांग्रेस और राजद बाबासाहेब की तस्वीर को पैरों पर रखते हैं और हम उन्हें दिल में रखते हैं.

इससे पहले पीएम मोदी ने सीवान जिले के जसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 5,900 करोड़ रुपये की लागत से आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

30 seconds ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

2 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

10 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

18 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

30 minutes ago