देश

“लालटेन राज में बिहार ‘लाल आतंक’ से जकड़ा हुआ था”, पीएम मोदी बोले- RJD वाले जनता को सिर्फ वोटबैंक मानते हैं

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी राजद पर बड़ा हमला बोला है. गयाजी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन वालों के नफरती अभियान का जवाब दे रही है.

PM Modi ने कहा- बिहार का विकास हमारी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार का तेज विकास केंद्र की एनडीए सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है. इसलिए आज बिहार चौतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. बीते समय में पुरानी समस्याओं के समाधान तलाशे गए और नई प्रगति के रास्ते बनाए गए.

उन्होंने बिहार के लोगों को पुराने दिन याद दिलाते हुए कहा, “याद करें, ‘लालटेन राज’ में बिहार की क्या दुर्दशा थी. ‘लालटेन राज’ में यह क्षेत्र लाल आतंक से जकड़ा हुआ था. माओवादियों के कारण शाम के बाद आना-जाना मुश्किल होता था.”

“लालटेन राज में शहर अंधेरे अंधेरे में डूबे रहे”

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा, “लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहे. हजारों गांव थे, जहां बिजली के खंभे तक नहीं पहुंचे. ‘लालटेन राज’ वालों ने अंधेरे में धकेला था. न शिक्षा थी और न रोजगार था. बिहार की कई पीढ़ियों को राज्य से पलायन के लिए मजबूर कर दिया. बिहार के लोगों को राजद और उनके साथ सिर्फ अपना वोटबैंक मानते हैं. उन्हें गरीब के सुख-दुख और मान सम्मान से कोई मतलब नहीं है.”

गयाजी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि अपने राज में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे. बिहार के लोगों से कांग्रेस की नफरत और घृणा को कोई भूल नहीं सकता है. कांग्रेस का बिहार के लोगों के प्रति दुर्व्यवहार देखने के बाद भी राजद वाले गहरी नींद में सोए पड़े थे.”

इसी दौरान, अपने संकल्प को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के बेटे-बेटी को यहीं रोजगार और सम्मान की जिंदगी मिले, वह परिवार की देखभाल कर सकें, इसी सोच के साथ एनडीए सरकार काम कर रही है. अब बिहार में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi In Bihar: ऑपरेशन सिंदूर से भारत की नई नीति तय हुई, गयाजी में बोले पीएम मोदी

उन्होंने बताया कि गयाजी जिले में बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया तैयार हो रहा है. गयाजी में एक टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना की जा रही है. शुक्रवार को यहां पावर प्लांट का शुभारंभ हुआ है. कुछ महीने पहले औरंगाबाद में पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई. पीएम मोदी ने आगे कहा कि भागलपुर जिले में भी नया थर्मल पावर प्लांट बनेगा, जिससे बिहार में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी. जब बिजली उत्पादन बढ़ेगा तो घरों में बिजली की सप्लाई बढ़ेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

3 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

33 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

35 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

35 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago