Bharat Express DD Free Dish

PM Modi In Bihar: ऑपरेशन सिंदूर से भारत की नई नीति तय हुई, गयाजी में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया है. 

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बिहार के एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया है. पीएम मोदी ने गयाजी में रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने बिहार को 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

इस धरती से लिया संकल्प खाली नहीं जाता- PM Modi

पीएम मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, गयाजी की गौरवशाली भूमि पर सभी को नमन. गयाजी आध्यात्म और शांति की धरती है. इस धरती से लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता है.

जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है. इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता.

बिहार की धरती से लिया संकल्प पूरा

PM Modi ने कहा, “जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया था, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है. बिहार की धरती से लिया गया संकल्प पूरा हो चुका है.”

यह भी पढ़ें- कौन हैं वो 5 परिवार जिन्होंने रची तेज प्रताप के खिलाफ साजिश, तेजू भैया जल्द करेंगे इन ‘जयचंदों’ का पर्दाफाश

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, “मेरा संकल्प है कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा. इसी सोच के साथ, पिछले 11 सालों में 4 करोड़ से ज़्यादा गरीबों को पक्का घर दिया गया है. अकेले बिहार में 38 लाख से ज़्यादा घर बनाए गए हैं.”

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी है. अब भारत में आतंकवादी भेजकर, हमले कराके, कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों ना छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही रहेंगी.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “आपको याद होगा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कह दिया था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे. बिहार के लोगों से कांग्रेस की इतनी नफरत… कोई भूल नहीं सकता, कांग्रेस का बिहार के लोगों के प्रति दुर्व्यवहार देखने के बावजूद भी यहां आरजेडी वाले सोए पड़े थे.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read