पीएम मोदी की स्लोवाकिया यात्रा भारतीय समुदाय के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण है. यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच रहे हैं, जिससे वहाँ भारतीय मूल के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
पिछले 18 साल से ब्रातिस्लावा में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्य अविनाश विजय कुमार ने आईएएनएस (IANS) से बात करते हुए कहा कि मैं ब्रातिस्लावा में रह रहा हूं. मैं यहां लगभग 18 साल से हूं. यह हमारे लिए ऐतिहासिक पल है और हम बहुत खुश हैं कि प्रधानमंत्री मोदी यहां आए हैं. वे हमारे साथ कुछ समय बिता रहे हैं और हम बहुत खुश हैं. यहां भारतीयों के लिए पहले से ही कई मौके बन चुके हैं.
पिछले चार साल से स्लोवाकिया में एटीएंडटी (AT&T) कंपनी में टेक्निकल असिस्टेंट के रूप में कार्यरत केरल के तिरुवनंतपुरम से आए आकाश ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह पहली बार है जब मैं अपने देश के प्रधानमंत्री से मिल रहा हूं. मैं भारत में उनसे नहीं मिल पाया था और यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है.
भारतीय समुदाय के मनोज वाघले ने प्रधानमंत्री के दौरे को गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा, “जब हमें पता चला कि भारत के प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, तो हम बहुत खुश हुए. यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां आ रहा है. यह हमारे लिए, खासकर यहां काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों और कुशल पेशेवरों के लिए बहुत गर्व का क्षण है. इस क्षेत्र में, खासकर स्लोवाकिया में, कंपनियां भारतीय कर्मचारियों को बहुत महत्व देती हैं. मनोज ने यह भी जोड़ा कि स्लोवाकिया की कंपनियां भारतीय प्रतिभा की सराहना करती हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई.
समुदाय के सदस्य दर्शन ने पिछली राष्ट्रपति की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि पिछली बार जब राष्ट्रपति आए थे, तो यहां भारतीय समुदाय के करीब 6,000 लोग थे. अब, सिर्फ एक साल के अंदर, प्रधानमंत्री के दौरे के साथ, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या होगी. बड़ी संख्या में भारतीयों के आने की उम्मीद है. यहां का भारतीय समुदाय बहुत सहयोगी है.
एक अन्य भारतीय नागरिक ने कहा कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं, जो हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है.” उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को मजबूत करने की सराहना की. एक समुदाय सदस्य ने पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि उन्होंने सभी के साथ दोस्ताना रिश्ते मजबूत किए हैं. उन्होंने जितने विदेशी दौरे किए हैं, शायद ही किसी अन्य प्रधानमंत्री ने अब तक उतने दौरे किए हों. दुनिया भर में उन्हें जो सम्मान मिलता है, उससे हमें बहुत गर्व महसूस होता है, और हम चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री हमेशा पीएम मोदी जैसे ही हों. लखनऊ से आए एक सदस्य ने कहा कि हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं… हमारे प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में मजबूत रिश्ते बनाए हैं, और हमें इस पर गर्व है.
ये भी पढ़ें: ‘पागलपन में बड़बड़ा रहे हैं संजय राउत…’, पीएम मोदी के अपमान पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, उद्धव गुट की निकाली हवा
भारतीय समुदाय के कई सदस्यों ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की, जिसमें विदेश में बस रहे भारतीयों के कल्याण और भारत की वैश्विक पहुंच शामिल है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यात्रा से भारत-स्लोवाकिया के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा. स्लोवाकिया में रह रहे भारतीय मुख्य रूप से आईटी (IT), इंजीनियरिंग, चिकित्सा और व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे नियमित रूप से भारतीय त्योहार मनाते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं. प्रधानमंत्री के दौरे ने उन्हें एकजुट होने का नया अवसर दिया है.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि बालिग व्यक्ति को अपनी मर्जी से…
Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi Eye Treatment: फिल्म 'हनुमान अंश' में अपनी सुरीली आवाज से…
IITs में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के पीछे अकादमिक दबाव, मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक…
Sunday Bank Open History In India: कल से होने वाली देशव्यापी हड़ताल के कारण आज…
पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है. इस दौरान पितरों की…