देश

SRCC के 100 साल पूरे, शताब्दी समारोह में पीएम मोदी करेंगे युवाओं को संबोधित; Gen Z पर बीजेपी का फोकस

PM Modi SRCC: शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम कॉलेज के लिए बेहद खास है. इस दौरान प्रधानमंत्री छात्रों और युवा पीढ़ी को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

SRCC देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है. वाणिज्य, अर्थशास्त्र और प्रबंधन की पढ़ाई के लिए इसकी अलग पहचान है. 1926 में प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी श्री राम ने इसकी स्थापना की थी. पिछले 100 वर्षों में कॉलेज ने देश को बड़ी संख्या में विद्वान, कारोबारी, प्रशासक, उद्यमी, नीति निर्माता और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवर दिए हैं.

युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश

प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम सिर्फ एक शैक्षणिक समारोह तक सीमित नहीं माना जा रहा है. इसे युवाओं के बीच बीजेपी की बढ़ती पहुंच की कोशिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पार्टी इन दिनों खास तौर पर Gen Z यानी नई युवा पीढ़ी के साथ सीधे संवाद बढ़ाने पर जोर दे रही है.

बीजेपी ने हाल ही में अपने मंत्रियों से रोजाना किसी न किसी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम करने और वहां के छात्रों से संवाद बढ़ाने को कहा है. पार्टी का मानना है कि युवाओं की बदलती सोच, उनकी प्राथमिकताओं और भविष्य को लेकर उनकी उम्मीदों को समझने के लिए सीधे बातचीत जरूरी है.

2013 में भी SRCC पहुंचे थे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का SRCC से पुराना जुड़ाव रहा है. वह 2013 में भी कॉलेज के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. इसके बाद इस साल अप्रैल में कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर SRCC के शासी मंडल और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. इस दौरान कॉलेज की शताब्दी के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया था.


ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू माय डियर नरेंद्र मोदी’ इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी का जताया आभार


बीजेपी ने युवाओं से जुड़ने के लिए एक अलग Gen Z आउटरीच टीम भी बनाई है. इस पहल के जरिए पार्टी वरिष्ठ नेताओं और युवा प्रतिनिधियों को साथ लाकर छात्रों से बातचीत और भागीदारी के नए रास्ते तलाश रही है. SRCC में प्रधानमंत्री का संबोधन इसी व्यापक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

16 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

24 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

42 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

53 minutes ago