Apple के पुराने CEO टिम कुक को मिली नई जिम्मेदारी
Tim Cook new role in Apple: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शामिल एप्पल (Apple) में सितंबर की शुरुआत के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिला है. करीब 15 साल तक कंपनी के CEO की जिम्मेदारी संभालने वाले टिम कुक (Tim Cook) अब इस पद पर नहीं हैं. उनकी जगह जॉन टर्नस ने Apple के नए CEO के तौर पर कमान संभाल ली है (Apple new CEO John Ternus). हालांकि, टिम कुक कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं हुए हैं. एप्पल ने उनके लिए एक नई और बेहद अहम जिम्मेदारी तय की है.
टिम कुक अब कंपनी में एक्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman) की भूमिका निभाएंगे. इस पद के साथ उन्हें मिलने वाला पैकेज भी काफी बड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिम कुक का नया पैकेज करीब 4.7 करोड़ डॉलर यानी लगभग 400 करोड़ रुपये का है. इसमें करीब 20 लाख डॉलर की बेस सैलरी और लगभग 4.5 करोड़ डॉलर की इक्विटी शामिल है.
Apple की ओर से अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) में जमा किए गए दस्तावेजों में कंपनी के नए CEO की सैलरी को लेकर भी जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा CEO जॉन टर्नस की बेस सैलरी बढ़ाकर करीब 30 लाख डॉलर कर दी गई है.
वहीं, वित्तीय वर्ष 2027 के लिए टर्नस को करीब 5.5 करोड़ डॉलर की टारगेट एनुअल इक्विटी भी मिल सकती है. यह रकम उनके प्रदर्शन के आधार पर तय होगी. दूसरी तरफ, CEO का पद छोड़ने के बाद टिम कुक की सैलरी में कथित तौर पर करीब 40 फीसदी तक की कमी आई है. इसके बावजूद उनका कुल पैकेज बेहद बड़ा है.
टिम कुक ने 2011 में Apple की कमान संभाली थी. उनके नेतृत्व में कंपनी ने न सिर्फ अपना कारोबार मजबूत किया, बल्कि दुनिया के कई बाजारों में अपनी मौजूदगी भी बढ़ाई. चीन में Apple की मैन्युफैक्चरिंग निर्भरता लंबे समय से अहम रही है, जबकि भारत में भी कंपनी ने उत्पादन और कारोबार का विस्तार किया है.
ये भी पढ़ें: BRICS में डॉलर का दबदबा घटाने की तैयारी, भारत के UPI मॉडल से खुलेगा पेमेंट का नया रास्ता
टिम कुक के बाद CEO बने जॉन टर्नस Apple के लिए नए नहीं हैं. उनके पास हार्डवेयर के क्षेत्र में करीब 25 साल का अनुभव है और वह Apple के प्रोडक्ट डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.
अब उनकी अगली बड़ी परीक्षा 9 सितंबर को होने वाले Apple इवेंट में होगी. CEO के तौर पर यह उनके शुरुआती बड़े आयोजनों में से एक होगा. इस इवेंट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और रिपोर्ट्स में Apple के नए प्रोडक्ट्स को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…