PM Modi Statement: पीएम मोदी का आज से तीन देशों का दौरा शुरू हो रहा है. वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रहेंगे. यहां भारत के साथ इन देशों के संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी. इन देशों के साथ भारत के संबंधों के 75 साल पूरे होने पर यह यात्रा खास होने वाली है. यात्रा से पहले पीएम ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि-
आज मैं जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर निकल रहा हूं. ये तीनों ऐसे देश हैं जिनके साथ भारत के पुराने सभ्यतागत संबंध हैं, साथ ही व्यापक समकालीन द्विपक्षीय संबंध भी हैं.
अपने एक लेख के जरिए पीएम मोदी ने इन तीन देशों के दौरे को लेकर जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने यहां से भारत के संबंधों के बारे में भी बताया है.
पीएम सबसे पहले जॉर्डन जाएंगे. यहां वह राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन और जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे. वे क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय के साथ भी मुलाकात करेंगे. यहां वो भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे, जिन्होंने भारत-जॉर्डन संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा करेंगे. यहां वह डॉ. अबी अहमद अली के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे. इसके साथ ही वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलने का कार्यक्रम है. पीएम यहां संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें: आज से 3 देशों के दौरे पर पीएम, जाएंगे जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान
अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी ओमान का दौरा करेंगे, जहां वे ओमान के महामहिम सुल्तान के साथ अपनी बातचीत और हमारी रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ हमारे मजबूत वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत पर बात करेंगे. इस संबंध में पीएम ने अच्छी उम्मीद जताई है.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…