Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान दौरे से पहले क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi Statement: आज पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने का प्रतीक होगी.

PM Modi Statement Before Jordan Ethiopia Oman Visit

PM Modi Statement: पीएम मोदी का आज से तीन देशों का दौरा शुरू हो रहा है. वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रहेंगे. यहां भारत के साथ इन देशों के संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी. इन देशों के साथ भारत के संबंधों के 75 साल पूरे होने पर यह यात्रा खास होने वाली है. यात्रा से पहले पीएम ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि-

आज मैं जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर निकल रहा हूं. ये तीनों ऐसे देश हैं जिनके साथ भारत के पुराने सभ्यतागत संबंध हैं, साथ ही व्यापक समकालीन द्विपक्षीय संबंध भी हैं.

तीन देशों की यात्रा का विवरण

अपने एक लेख के जरिए पीएम मोदी ने इन तीन देशों के दौरे को लेकर जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने यहां से भारत के संबंधों के बारे में भी बताया है.

 प्रधानमंत्री की जॉर्डन यात्रा

पीएम सबसे पहले जॉर्डन जाएंगे. यहां वह राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन और जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे. वे क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय के साथ भी मुलाकात करेंगे. यहां वो भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे, जिन्होंने भारत-जॉर्डन संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

पीएम मोदी की इथियोपिया यात्रा

जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा करेंगे. यहां वह डॉ. अबी अहमद अली के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे. इसके साथ ही वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलने का कार्यक्रम है. पीएम यहां संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: आज से 3 देशों के दौरे पर पीएम, जाएंगे जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान

पीएम मोदी की ओमान यात्रा

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी ओमान का दौरा करेंगे, जहां वे ओमान के महामहिम सुल्तान के साथ अपनी बातचीत और हमारी रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ हमारे मजबूत वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत पर बात करेंगे. इस संबंध में पीएम ने अच्छी उम्मीद जताई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital