देश

रेलवे स्टेशन से लेकर हाईवे तक: तमिलनाडु को मिलेगी नई पहचान, पीएम मोदी करेंगे 7000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय तूफानी दौरे पर हैं. शनिवार को जैसे ही वे चेन्नई पहुंचे, उनका भव्य स्वागत हुआ. राज्यपाल आरएन रवि से लेकर स्थानीय भाजपा और एआईएडीएमके के बड़े नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की. पीएम मोदी का यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें विकास कार्यों का शिलान्यास, जनसभाएं और आस्था की डुबकी यानी धार्मिक दर्शन सब कुछ शामिल है.

7000 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य फोकस दक्षिण भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है. वे कुल 7000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. अगर हम पुडुचेरी की बात करें, तो वहां करीब 2,700 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की जाएंगी, जो वहां की आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं की कायापलट कर देंगी.

वहीं, रविवार को जब वे मदुरै पहुंचेंगे, तो वहां 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा. इसमें मड़क्कणम-पुडुचेरी और परमाकुडी-रमनाथपुरम जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाले नए चार-लेन हाईवे भी शामिल हैं. इन सड़कों के बनने से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी पंख लगेंगे.

रेलवे कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

आम आदमी के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ‘अमृत भारत योजना’ के तहत आई है. पीएम मोदी तमिलनाडु के 8 बड़े रेलवे स्टेशनोंज मोरप्पुर, बॉमिडी, श्रीविल्लीपुथुर, चोलावंदन, मनप्पराई, पोल्लाची जंक्शन, कराइकुडी जंक्शन और तिरुवरूर जंक्शन का कायाकल्प करके उन्हें जनता को समर्पित करेंगे. साथ ही, कुंभकोनम, येरकौद और वेल्लोर में तीन नए ऑल इंडिया रेडियो एफएम रिले ट्रांसमीटर भी लॉन्च किए जाएंगे, जिससे दूर-दराज के इलाकों में सूचना और मनोरंजन की पहुंच और बेहतर हो जाएगी.

विकास के साथ आस्था का मेल

विकास के एजेंडे के साथ-साथ पीएम मोदी अपनी आस्था का भी परिचय देंगे. रविवार दोपहर करीब 4 बजे वे ऐतिहासिक ‘तिरुप्परंकुंद्रम सुभ्रमण्य स्वामी मंदिर’ में दर्शन करेंगे. भगवान मुरुगन के छह प्रमुख मंदिरों में से एक होने के नाते यह मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक महत्व का भी केंद्र है.

राजनीतिक गलियारों में हलचल

विशेषज्ञों की मानें तो पीएम का यह दौरा महज सरकारी विकास तक सीमित नहीं है. तमिलनाडु में बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच, प्रधानमंत्री का यह जनसंपर्क अभियान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक तरफ जहां वे जनता के बीच जाकर सीधे संवाद कर रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ वे यह संदेश भी दे रहे हैं कि केंद्र सरकार दक्षिण के राज्यों के विकास के प्रति कितनी गंभीर है. राजभवन में रात्रि विश्राम और अगले दिन की व्यस्त दिनचर्या यह साफ बताती है कि आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा अपनी पैठ को और मजबूत करने की कोशिश में है.

ये भी पढ़ें: दोस्त, दुश्मन या साझेदार: भारत के लिए क्या थे ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago