देश

लखनऊ से बिहार और बंगाल के लिए चलेंगी 3 नई अमृत भारत ट्रेनें, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi Amrit Bharat Train: लखनऊ से पूर्वी भारत के दो प्रमुख राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए रेल यात्रा अब और अधिक सुलभ होगी. 18 जुलाई से रेलवे प्रशासन तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है, जो गोमतीनगर स्टेशन से चलेंगी और अयोध्या के रास्ते पूर्वी भारत को जोड़ेंगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन ट्रेनों को बापूधाम मोतिहारी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे.

इन नई ट्रेनों को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

  • गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और मालदा टाउन से गोमतीनगर के बीच यात्रा करेगी.
  • गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन भी सप्ताह में एक दिन चलेगी और दरभंगा से गोमतीनगर के बीच यात्रा करेगी.
  • बापूधाम मोतिहारी-आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन मोतिहारी से आनंदविहार टर्मिनल के बीच चलेगी और लखनऊ होकर जाएगी.

इन ट्रेनों की विशेषताएं:

  • 130 किमी/घंटा की रफ्तार
  • बेहतर वेंटिलेशन और आरामदायक सीटें
  • एलईडी लाइटिंग और रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स
  • डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली
  • दिव्यांगजन अनुकूल मॉड्यूलर ट्वॉयलेट

ये भी पढ़ें- आज़म खान की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा 31 जुलाई को सुनवाई , डूंगरपुर केस मामले में सजा के खिलाफ दायर की है अपील

इन मार्गों पर चलेगी ट्रेनें

गोमतीनगर-मालदा टाउन: यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, गया, वाराणसी, अयोध्या कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

गोमतीनगर-दरभंगा: यह ट्रेन रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम समेत 15 से अधिक स्टेशनों पर रुकेगी.

बापूधाम मोतिहारी-आनंदविहार: यह ट्रेन लखनऊ होकर जाएगी और आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी.

इन ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago