Amrit Bharat Express, PM Narendra Modi, Gomtinagar station, Malda Town, Darbhanga, Bapudham Motihari, Anand Vihar, new trains, features, Bihar, West Bengal, passenger convenience.
PM Modi Amrit Bharat Train: लखनऊ से पूर्वी भारत के दो प्रमुख राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए रेल यात्रा अब और अधिक सुलभ होगी. 18 जुलाई से रेलवे प्रशासन तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है, जो गोमतीनगर स्टेशन से चलेंगी और अयोध्या के रास्ते पूर्वी भारत को जोड़ेंगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन ट्रेनों को बापूधाम मोतिहारी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे.
इन नई ट्रेनों को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
- गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और मालदा टाउन से गोमतीनगर के बीच यात्रा करेगी.
- गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन भी सप्ताह में एक दिन चलेगी और दरभंगा से गोमतीनगर के बीच यात्रा करेगी.
- बापूधाम मोतिहारी-आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन मोतिहारी से आनंदविहार टर्मिनल के बीच चलेगी और लखनऊ होकर जाएगी.
इन ट्रेनों की विशेषताएं:
- 130 किमी/घंटा की रफ्तार
- बेहतर वेंटिलेशन और आरामदायक सीटें
- एलईडी लाइटिंग और रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स
- डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली
- दिव्यांगजन अनुकूल मॉड्यूलर ट्वॉयलेट
ये भी पढ़ें- आज़म खान की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा 31 जुलाई को सुनवाई , डूंगरपुर केस मामले में सजा के खिलाफ दायर की है अपील
इन मार्गों पर चलेगी ट्रेनें
गोमतीनगर-मालदा टाउन: यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, गया, वाराणसी, अयोध्या कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
गोमतीनगर-दरभंगा: यह ट्रेन रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम समेत 15 से अधिक स्टेशनों पर रुकेगी.
बापूधाम मोतिहारी-आनंदविहार: यह ट्रेन लखनऊ होकर जाएगी और आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी.
इन ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





