वायुवीरों के साथ पीएम मोदी.
PM Modi Jammu Kashmir visit: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर में PAK को मुंहतोड़ जवाब के बाद पीएम मोदी अब जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे की जानकारी दी है.
जितेंद्र सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि चिनाब रेलवे ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर इस ब्रिज की एक वीडियो भी साझा की है, उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इतिहास रचा जा रहा है. बस 3 दिन बाकी हैं! दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, शक्तिशाली चिनाब ब्रिज, जम्मू और कश्मीर में ऊंचा खड़ा है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा. प्रकृति की सबसे कठिन परीक्षाओं को झेलने के लिए बनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. नए भारत की ताकत और दूरदर्शिता का गौरवशाली प्रतीक!
यह ब्रिज जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है. इस परियोजना को वर्ष 2003 में मंजूरी दी गई थी. विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब नदी पर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर बना है, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है.
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बक्कल और कौरी के बीच बना आर्च ब्रिज नदी तल से 1,178 फीट ऊपर है, जो कटरा से बनिहाल तक एक महत्वपूर्ण संपर्क बनाता है. यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है. वहीं, अंजी खड्ड ब्रिज, देश का पहला केबल आधारित रेल ब्रिज है, वो भी इसी परियोजना का हिस्सा है.
यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं का सामना करने में सक्षम है और इसकी आयु 120 वर्ष है.
आपको बता दें, चिनाब ब्रिज को बनाने में करीब 22 साल का वक्त लगा है. सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण हाल के इतिहास में भारत में किसी भी रेलवे परियोजना के सामने सबसे बड़ी सिविल-इंजीनियरिंग चुनौती थी. ये परियोजना जम्मू-कश्मीर को भारत के अन्य हिस्सों के साथ और बेहतरी से जोड़ देगी. इनसे इस क्षेत्र में आर्थिक प्रगति होगी और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर 5 से लेकर 30 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी BJP, रोपे जाएंगे लाखों पौधे
-भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…