देश

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर 5 से लेकर 30 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी BJP, रोपे जाएंगे लाखों पौधे

केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर झारखंड प्रदेश भाजपा पूरे राज्य में 5 जून से लेकर 30 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. पार्टी ने कार्यक्रमों की इस श्रृंखला को “विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल” नाम दिया है.

इन कार्यक्रमों के स्वरूप और इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और सोशल मीडिया के प्रमुख शामिल रहे.

कार्यशाला में हुई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है. यह सरकार लगातार 11 वर्ष से जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर खरा उतर रही है. यह पहली केंद्र सरकार है, जो विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत सरकार विकसित भारत के संकल्पों को लेकर बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड प्रदेश की हेमंत सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी लूट, भ्रष्टाचार, अपराध से ऊपर नहीं उठ रही. इस सरकार का चेहरा विकास विरोधी और जन विरोधी बनकर रह गया है. मरांडी ने कहा कि 5 जून से 30 जून तक प्रदेश से लेकर मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान हम जहां केंद्र सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाकामियों को उजागर करेंगे.

“एक पेड़ मां के नाम” से होगी शुरुआत

कार्यशाला में बताया गया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस पर लाखों कार्यकर्ता “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेश भर में पौधरोपण करेंगे. 10 एवं 11 जून को जिला केंद्रों पर प्रेस वार्ता और प्रोफेशनल मीटिंग आयोजित कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे.

साथ ही, 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक पंचायत स्तर पर चौपाल, आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का पंजीकरण, 17 से 20 जून योग प्रशिक्षण और 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे. 23 जून को पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और 24 जून को सभी 264 प्रखंड में पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. 25 जून को पार्टी आपातकाल की बरसी ‘लोकतंत्र हत्या दिवस’ के रूप में मनाकर कांग्रेस की कारगुजारियों से जनता को अवगत कराएगी. 29 जून को भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे और 30 जून को ‘हूल दिवस’ के कार्यक्रम आयोजित होंगे.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना- मोदी सरकार की इस स्‍कीम से आत्‍मनिर्भर बन रहे युवा, 1 लाख रुपए तक की राशि और ट्रेनिंग भी मिल रही

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

7 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

37 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago