Yoga For One Earth One Health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि #Yogandhra2025 पहल के तहत आंध्र प्रदेश के लोग योग को लोकप्रिय बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने 21 जून को आंध्र प्रदेश में योग दिवस मनाने की अपनी योजना की घोषणा की और सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.
इससे पहले, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी एक ट्वीट में बताया कि चित्तूर के पास पुलिगुंडु ट्विन हिल्स में #Yogandhra2025 के तहत 2,000 से अधिक योग उत्साहियों ने एकत्र होकर इस अभियान की शुरुआत की. यह आयोजन 1,000 फीट ऊंची चट्टानों के बीच हुआ, जहां शांत और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला. यह महीने भर चलने वाले योग उत्सव का हिस्सा है, जो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह तक चलेगा.
आंध्र प्रदेश सरकार ने विशाखापत्तनम को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चुना है, जहां 2 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है. इस पहल का उद्देश्य योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.
-भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…