PM मोदी करेंगे NDA कार्यकर्ताओं से सीधी बात
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को शाम 6 बजे बिहार में एनडीए के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इसके साथ ही वह ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी.
इसके साथ कार्यकर्ता अपने सुझाव पीएम मोदी के साथ नमो ऐप के जरिए साझा कर सकते हैं. सुझाव देने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से नमो ऐप के माध्यम से संवाद करने का सीधा मौका भी मिल सकता है.
पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं. ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है. 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा.” उन्होंने आगे लिखा कि मेरा आग्रह है, आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें. चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूंगा.
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. एनडीए और इंडी गठबंधन चुनाव में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसके साथ ही दोनों ही गठबंधन प्रदेश में अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. इसके अलावा वे जनता को लुभाने के लिए कई बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं. हालांकि दोनों ही गठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर घमासान मचा हुआ है.
ये भी पढ़ें: ‘रात में…’; मुलायम सिंह के रास्ते पर ममता बनर्जी, लड़कियों को लेकर दिया विवादित बयान
उल्लेखनीय है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा. वहीं दूसरे फेज में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले पीएम मोदी का संवाद कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगा.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…