आस्था

Diwali 2025: क्यों मनाई जाती है दिपावली, क्या हैं मान्यताएं ? जानें छोटी दिवाली को मनाने की कथा

दिवाली यानी दीपों का उत्सव सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, जो न सिर्फ एक त्योहार है बल्कि हिंदू धर्म की पहचान, संस्कृति और अनंत भावना है. ये मात्र एक धार्मिक पर्व न होकर अंधकार पर विजय का पर्व है. इस दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है, परिवार के सभी लोग एकत्र होकर पूजा करते हैं और खुशियां मनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि दिवाली क्यों मनाई जाती है?

असल में दिवाली के पर्व को लेकर एक नहीं बल्कि कई पौराणिक कथाएं हैं, जो इस उत्सव को और भी गहरा बनाता हैं. आइए जानते है दिवाली के उत्सव को धूमधाम से मनाए जाने के पीछे के कथाओं के बारे में.

कहां से हुई पहली शुरुआत?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को भगवान राम चौदह वर्ष के वनवास के बाद मां सीता व लक्ष्मण के संग अयोध्या वापस लौटे थें. उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीपों से सजाया था, जिससे कार्तिक अमावस्या की वो रात रोशनी से जगमगा उठी थी. तब से दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत मानी जाती है, जिसे आज भी उसी खुशी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाता है.

छोटी दिवाली मनाने की कथा

दिवाली को लेकर एक दूसरी कथा भी है, जो भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है. ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग में नरकासुर नाम का असुर हुआ करता था. इसने सोलह हजार महिलाओं को अपनी कैद में रखा था. नरकासुर ने अपनी शक्ति से सभी देवताओं में अपना भय बना दिया था. भगवान विष्णु ने अपने कृष्ण अवतार में नरकासुर का वध किया, जिसे आज छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि नरकासुर की मां ने भगवान विष्णु से वरदान मांगा था कि उसकी मृत्यु के दिन को त्योहार के रूप में मनाया जाएगा. इसलिए यह दिन भी दिवाली से जुड़ा हुआ है.

क्यों होती है माता लक्ष्मी की पूजा?

दिवाली को लेकर एक और प्रसिद्ध कथा है जो समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है. ऐसा माना जाता है कि जब समुद्र मंथन हो रहा था, तब कार्तिक अमावस्या के दिन देवी लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं. उन्होंने भगवान विष्णु को अपना जीवनसाथी चुना. उनके प्रकट होने से संसार में धन, सौभाग्य और समृद्धि का संचार हुआ. इसी कारण दिवाली की रात को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे.

ये भी पढ़ें: Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर घर में करें ये उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी धन और समृद्धि की वर्षा, जानें पूजा विधि और महत्व

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago