देश

क्या फिर होगा ‘महासंग्राम’? संसद में बोलेंगे पीएम मोदी, शाम 5 बजे का वक्त मुकर्रर

PM Modi Speech In Lok Sabha: संसद के बजट सत्र में आज (5 फरवरी) का दिन बेहद अहम और गहमागहमी भरा होने वाला है. सबकी निगाहें शाम 5 बजे पर टिकी हैं जब पीएम मोदी (Narendra Modi) एक बार फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने के लिए लोकसभा में खड़े होंगे. कल (बुधवार) जो हुआ, उसने आज के संबोधन को और भी ज्यादा ध्यान खींचने वाला बना दिया है. सवाल यही है क्या आज विपक्ष पीएम को बोलने देगा?

कल शाम 5 बजे पीएम मोदी बोलने वाले थे. बुधवार को सदन के भीतर एक ऐसा नजारा दिखा, जो संसद के इतिहास में कम ही देखने को मिलता है. शाम 5 बजे, जब पीएम मोदी को बोलना था, उससे ठीक पहले विपक्ष की महिला सांसदों ने एक ‘मानव श्रृंखला’ बना ली. उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं, यहां तक कि प्रधानमंत्री की कुर्सी को भी चारों तरफ से घेर लिया. यह पूरा गुस्सा मंगलवार को निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों की बहाली को लेकर था. विपक्ष का कहना था कि जब तक निलंबन वापस नहीं होता, सदन नहीं चलेगा.

ठप हो गई थी संसद की कार्यवाही

हंगामा इतना बढ़ा कि पीठासीन अधिकारी/स्पीकर संध्या राय (को अपनी कुर्सी से बार-बार अपील करनी पड़ी. कल दिन भर में सदन की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई. शाम को जब महिला सांसदों ने घेराव खत्म नहीं किया और शोरगुल जारी रहा तो स्पीकर ने कार्यवाही को आज (गुरुवार) तक के लिए स्थगित कर दिया, जिससे पीएम का संबोधन टल गया.

ये भी पढ़ें: जेल में था एपस्टीन और बाहर आ रही थी काबा के कपड़े की खेप: 2017 की उस डील ने सबको चौंकाया

क्या बदलेगी तस्वीर?

सूत्रों के मुताबिक, सरकार आज किसी भी हाल में पीएम का संबोधन करना चाहती है. वहीं, विपक्ष भी अपने तेवर नरम करता नहीं दिख रहा है. 8 सांसदों के निलंबन का मुद्दा आज भी गरम रहने के आसार हैं. आज शाम 5 बजे जब पीएम मोदी दोबारा बोलने उठेंगे, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष की रणनीति क्या होती है. विपक्ष बहिष्कार या फिर वही पुराना ‘घेराव’ किस रास्ते पर जाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago