देश

‘विकास, गरीबी से मुक्ति और नक्सलवाद का अंत…’, जनजातीय गौरव दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi on Tribal Pride Day 2026: देश भर में मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण संबोधन दिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के सामने दो सबसे बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया.

उन्होंने गर्व के साथ ऐलान किया कि भारत के करीब 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर निकल चुके हैं और देश अब नक्सलवाद तथा माओवादी आतंक के साए से पूरी तरह मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

’12 सालों में 50 करोड़ लोग गरीबी से आजाद’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बैंक की एक ताजा रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी के जाल से बाहर आ चुके हैं. इसे उन्होंने आजादी के बाद देश की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलताओं में से एक बताया. पीएम ने कहा कि यह किसी एक सरकार की नहीं, बल्कि पूरे देश की सामूहिक शक्ति और हर नागरिक के परिश्रम का परिणाम है. इस बदलाव में केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं ने भी एक बड़ी भूमिका निभाई है.

‘नक्सलवाद का सबसे बड़ा शिकार हुआ आदिवासी समाज’

नक्सलवाद के खात्मे पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंसा ने सबसे ज्यादा जख्म देश के जनजातीय समाज को दिए हैं. साल 2014 में देश के करीब 125 जिले माओवाद और नक्सलवाद से बुरी तरह पीड़ित थे, जहां हर साल सैकड़ों मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी. लेकिन, केंद्र सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के पराक्रम और आदिवासी क्षेत्रों में विकास की पहुंच के कारण अब इस खौफनाक दौर का अंत हो रहा है.

विकास योजनाओं से कैसे बदली तस्वीर?

सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि देश के जो इलाके लंबे समय तक विकास से अछूते रह गए थे, उन पर विशेष ध्यान दिया गया. इसके लिए 100 से अधिक आकांक्षी जिलों और 500 से ज्यादा आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाए गए.

इसके अलावा पीएम कृषि धन-धान्य योजना, गरीबों के लिए चार लाख से अधिक पक्के मकान, दूर-दराज के घरों तक बिजली और आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज ने गरीबों का जीवन आसान कर दिया है.

170 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

जनजातीय गौरव दिवस के इस खास मौके पर देश भर में जनजातीय विकास से जुड़ी 170 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 70 से ज्यादा परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई. इस दौरान मिजोरम में स्वतंत्रता सेनानी रोपुइलियानी को समर्पित संग्रहालय और अरुणाचल प्रदेश में जनजातीय अनुसंधान संस्थान के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का ‘उलगुलान’ और उनका संघर्ष आज भी देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘उनके ‘उलगुलान आंदोलन’ ने…’, भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर क्या बोले अमित शाह?

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने धरती आबा भगवान बिरसा…

2 hours ago

अमित शाह ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, सिदो-कान्हू और भगवान बिरसा मुंडा की वीरता को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और…

2 hours ago

‘भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और…’, झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की…

2 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार…भारत आने को मजबूर हुआ PAK, भेज रहा अपना सबसे अनुभवी मंत्री

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच इस्लामाबाद ने 20…

3 hours ago

कंगाल पाकिस्तान के राजशाही ख्वाब…! शहबाज क्यों देख रहे दुनिया की छठी इकोनॉमी बनने के सपने?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि उनका देश 2050 से पहले…

4 hours ago

Ind vs NZ: कीवियों के जबड़े से सीरीज छीनने उतरे यश ठाकुर! डेब्यू मैच में इस घातक हथियार से करेंगे बड़ा शिकार?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर…

5 hours ago