PM Modi speaks to JD Vance: कूटनीतिक गलियारों से एक बड़ी और शानदार खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) का फोन आया. दोनों दिग्गज नेताओं के बीच भारत और अमेरिका की ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Global Strategic Partnership) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर लंबी बातचीत हुई है.
इस हाई-प्रोफाइल बातचीत में कूटनीति के साथ-साथ एक बेहद निजी और खुशी का पल भी साझा किया गया. पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस (Usha Vance) को उनके बेटे के जन्म पर खास तौर से बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने वेंस परिवार को पुत्र प्राप्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की हैं.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, उभरती हुई नई तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) जैसे अहम सेक्टर्स पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है. दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिससे साफ है कि भारत और अमेरिका दुनिया में एक साथ मिलकर नई रणनीतियां तैयार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: आतंकी जगतार सिंह हवारा के लिए भगवंत मान ने मांगी पैरोल, चिट्ठी में बीमार मां का दिया हवाला
आपको बता दें कि अमेरिका की ट्रंप सरकार भारत के साथ रिश्तों को लेकर लगातार एक्टिव है. इससे पहले जुलाई 2026 में मनीला (फिलीपींस) में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) की मुलाकात हुई थी, जहां बड़े रक्षा और व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने पर मुहर लगी थी. जेडी वेंस की यह कॉल उसी मजबूत रणनीतिक साझेदारी को एक कदम और आगे बढ़ाने का संकेत है.
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…