PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे. लगातार हो रही बारिश और आपदा से प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए वे यहां आ रहे हैं. शाम करीब 4:15 बजे पीएम मोदी हवाई सर्वे करेंगे और हालात का जायज़ा लेंगे.
सर्वेक्षण के बाद शाम 5 बजे प्रधानमंत्री राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
पिछले कुछ महीनों से उत्तराखंड लगातार मूसलाधार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं से जूझ रहा है. कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 100 लोग लापता हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त और सितंबर की बारिश से राज्य को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. सड़कों, स्कूलों और बिजली व्यवस्था को भारी क्षति पहुंची है. इससे कई जिलों में सामान्य जीवन बाधित हो गया है.
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था. वहां भी उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की प्रगति देखी.
उत्तराखंड यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगूलाम से मुलाकात करेंगे. सुबह करीब 11:30 बजे दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय वार्ता होगी.
वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी. खासतौर पर नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्लू इकॉनमी पर फोकस किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…