देश

पीएम मोदी ने काशी दौरे के दौरान ‘लोकल फॉर वोकल’ पर दिया जोर, स्थानीय लोगों ने सराहा

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच स्वदेशी वस्तुओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया. उनके इस संदेश ने स्थानीय लोगों में उत्साह का संचार किया.

काशीवासियों ने दिए पीएम को समर्थन

काशीवासियों ने पीएम के ‘लोकल फॉर वोकल’ के नारे को भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

व्यापारियों की भी सराहना

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा. उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की. स्थानीय लोगों ने पीएम के इस संदेश का स्वागत किया.

वाराणसी एक प्राचीन नगरी है- मनीष कुमार

वाराणसी के मनीष कुमार मौर्य ने कहा, “वाराणसी एक प्राचीन नगरी है. हमारे लिए गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री यहां के सांसद हैं और लोकल फॉर वोकल की बात करते हैं. जब पीएम स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की बात करते हैं, तो यह हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती देता है.” इसी तरह स्थानीय व्यापारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा, “पीएम मोदी का लोकल फॉर वोकल का नारा सराहनीय है. अगर हम अपने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.”

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को करेंगे बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन, मेट्रो फेज-3 की रखेंगे आधारशिला

स्थानीय कारोबार को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से न सिर्फ स्थानीय कारीगरों को लाभ होगा, बल्कि विदेशी आयात पर निर्भरता भी कम होगी. वहीं, हरि किशन सिंह ने कहा कि हमारा मसाला का व्यवसाय है. मैं खुद का मसाला बनाता और बेचता हूं. पीएम मोदी की इस मुहिम को हम समर्थन करते हैं.

ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी की लोकल फॉर वोकल मुहिम का बड़े पैमाने पर असर होगा. जो सामान बाहर से हम लेते हैं, अब उसे स्थानीय स्तर पर बनाने का काम करेंगे. जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी होगा और हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

महादेव लाल पेड़ा भंडार की बढ़ी मांग

वहीं, वाराणसी की महादेव लाल पेड़ा भंडार की दुकान पर लोगों की भीड़ देखी गई. वहां मौजूद समीर सिंह ने कहा कि महादेव लाल पेड़ा भंडार वाराणसी की फेमस दुकान है. यह दुकान मेरे जन्म के पहले की है. यहां की मिठाई देश-विदेश में जाती रहती है. इसे कूरियर के माध्यम से भेजा जाता है. इस दुकान की मिठाई का प्रयोग महादेव के प्रसाद के रूप में होता है.

लंबे समय से चल रहा कारोबार

ऋषि सिंह ने कहा कि महादेव लाल पेड़ा भंडार दुकान 45 साल से है. पूरे वाराणसी में इसकी 6 ब्रांच खुल चुकी हैं. मैं साल 2005 में पहली बार वाराणसी आया था, तब से हम यहां का पेड़ा खा रहे हैं. यह सिर्फ वाराणसी में मिलता है और इसे हम व्रत में भी खा सकते हैं. इसका स्वाद भी अनोखा है और लोगों को काफी भाता है.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

14 minutes ago

8 राज्यों में 26 बच्चों का सौदा! रायपुर के गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार; कैसे होता था काम?

Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…

21 minutes ago

मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?

रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…

28 minutes ago

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! सुल्तानपुर में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, चचेरे भाई-भतीजे पर आरोप

Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…

32 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…

1 hour ago