देश

काशी में सफाई अभियान: पीएम मोदी के दौरे से पहले ‘एक्शन मोड’ में नगर निगम, हटाया गया 250 टन अतिरिक्त कूड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को होने वाले वाराणसी दौरे को लेकर धर्मनगरी काशी को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा जा रहा है. प्रधानमंत्री के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए नगर निगम ने शहरव्यापी ‘महा-सफाई अभियान’ छेड़ दिया है. इस अभियान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है, जहां पिछले दो दिनों के भीतर ही शहर से लगभग 250 टन अतिरिक्त कचरा साफ किया जा चुका है.

होगी सौगातों की बौछार

प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा विकास और राजनीति, दोनों लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. वे बरेका (BLW) में एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके अलावा, काशीवासियों को 100 से अधिक नई परियोजनाओं का उपहार भी मिलेगा, जिनका शिलान्यास और लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों होना है. परंपरा के अनुसार, पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद भी लेंगे.

नगर निगम हुआ सक्रिय

नगर निगम की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सामान्य दिनों में जहां शहर से प्रतिदिन करीब 1100 टन कचरा निकलता है, वहीं अब ये आंकड़ा 1200 से 1300 टन तक पहुंच गया है. इसका मतलब है कि निगम की टीमें उन इलाकों और खाली प्लॉटों को भी साफ कर रही हैं, जो लंबे समय से उपेक्षित पड़े थे.

सेंट्रल कमांड रख रहा निगरानी

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस अभियान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए हर वार्ड में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है. सबसे खास बात ये है कि इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग ‘सेंट्रल कमांड’ के जरिए की जा रही है. डिजिटल निगरानी के चलते कहीं भी लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है. मुख्य सड़कों से लेकर शहर की गलियों और पार्कों तक को चमकाया जा रहा है.

मेहमानों के स्वागत की तैयारी

प्रशासन का लक्ष्य है कि 28 अप्रैल तक वाराणसी का कायाकल्प पूरी तरह से हो जाए. सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि वार्ड स्तर पर कूड़े का एक भी ढेर नजर नहीं आना चाहिए. प्रधानमंत्री के साथ आने वाले मेहमानों और स्थानीय नागरिकों को काशी का एक स्वच्छ और सुंदर स्वरूप दिखाने के लिए नगर निगम की टीमें दिन-रात एक कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम बना ‘शमशान’! नीमराना में मासूम बच्ची सहित 4 की दर्दनाक मौत, सुरक्षा मानकों की कमी ने छीनीं जिंदगियां

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

2 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

2 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

12 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

13 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

23 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

28 minutes ago