PM Modi Visits LNJP Hospital: भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 नवंबर दिन बुधवार को सीधे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में घायलों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने एक-एक मरीज का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को घायलों की स्थिति और चल रहे इलाज की जानकारी दी.
दिल्ली ब्लास्ट में घायल होने वाले लोगों से मिलने की तस्वीर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली धमाके में घायल लोगों से मिलने के लिए एलएनजेपी अस्पताल गया. सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में जरूर लाया जाएगा!
बता दें कि, 10 नवंबर की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट ने पूरे देश को दहला दिया था. यह धमाका शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर उस वक्त हुआ जब ट्रैफिक सिग्नल पर कई गाड़ियां रुकी हुई थीं. चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके में कारों के परखच्चे उड़ गए. धमाका इतना भयानक था कि लोग डर के मारे इधर-उधर भाग रहे थे.
इस हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और आईबी जैसी शीर्ष एजेंसियां तुरंत जांच में जुट गईं. शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
जांच एजेंसियों ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 6 डॉक्टर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी सफेदपोश एक आतंकी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जो दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में हमले की साजिश रच रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से ब्लास्ट की पूरी प्लानिंग की गई थी. वहीं से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के द्वारा गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन और उसके भाई जावेद ने पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शाहीन पिछले दो साल से विस्फोटक जमा कर रही थी. दोनों के तार जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…