पीएम मोदी.
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 मई) सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 122वें एपिसोड में देश को संबोधित करेंगे. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का यह पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम है. ऐसे में पीएम मोदी से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा की उम्मीद है.
वहीं, इससे पहले पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी देते हुए आश्वासन दिया था कि इस जघन्य कृत्य के अपराधियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने पीड़ित परिवारों से न्याय का वादा किया था.
गत 27 अप्रैल को ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 121वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था, “आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है.”
उन्होंने कहा, “मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है. पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है.”
यह भी पढ़ें- Niti Aayog Meeting: PM मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में आंध्र-तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब के CM भी हुए शामिल
प्रधानमंत्री ने कहा, “ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया.”
उन्होंने देश को भरोसा दिलाया था कि पीड़ित परिवारों को “न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा. इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा”.
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…